KKR vs LSG Pitch Report: आज के मैच में आमने-सामने होंगे कोलकाता और लखनऊ के खिलाडी, यहां जाने कैसी रहेगी आज की पिच

KKR vs LSG Pitch Report: आज के मैच में आमने-सामने होंगे कोलकाता और लखनऊ के खिलाडी, यहां जाने कैसी रहेगी आज की पिच

KKR vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (KKR vs LSG) के बीच होगा। दोनों टीमें के बीच ये मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डंस क्रिकेट स्टेडियम में होगा। जहां पर कोलकाता की टीम अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी। इस मैच की शुरूआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू है। बता दें कि कोलकाता पहले ही तीन मुकाबले जीत चुकी है। वहीं लखनऊ की टीम अपना पिछला मैच हारी है।

हालांकि दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन में अच्छा खेलती हुई नजर आ रही हैं। बता दें की केकेआर अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद है, जबकि एलएसजी की बात करें तो टीम चौथे पायदान पर अपनी जगह बना चुकी है. हालांकि दोनों ही टीमें अपना पिछला मैच हारकर आ रही है। ऐसे में दोनों टीमें कोशिश करेंगी कि जीत की पटरी पर वापस लौटा जाए। तो चलिए जानते हैं आज मैच से पहले कैसी है पिच रिपोर्ट।

जानें आज की पिच रिपोर्ट:

दरअसल आज का मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस में होने वाला हैं। आपको बता दें की इस मैदान पर हमेशा से ही स्पिनरों का दबदबा रहा है। हालांकि कुछ सालों पर नजर डाली जाए तो यहां तेज गेंदबाजों के लिए भी मदद देखी गई है। दरअसल अब यहां पेसर्स को भी अच्छा बाउंस मिलता है। हालांकि शुरू के बल्लेबाज को कुछ ओवर निकालने के बाद इस मैदान पर रन बटोरने में आसानी होगी। आपको बता दें कि इस मैदान की आउटफील्ड काफी तेज है। जिसके चलते यहां काफी रन बनते हैं। आईपीएल 2024 का ईडन गार्डंस ने अब तक एक ही मैच होस्ट किया है, जिसमें 200 से ज्यादा रन बने थे।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

कोलकाता की टीम: फिल सॉल्ट, सुनील नारायण, अगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय और रमनदीप सिंह।

लखनऊ की टीम: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मयंक यादव और दीपक हुड्डा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews