आज दिल्ली पहुंचेंगे Lionel Messi, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, सेलिब्रिटीज संग खेलेंगे मैच

लियोनेल मेसी आज दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यहां स्टेडियम में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रोग्राम के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं और ट्रैफिक व्यवस्था लागू कर दी गई है।
Lionel Messi

दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी भारत दौरे पर आए हुए हैं। आज वह दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनकी मेजबानी में एक प्रोग्राम रखा गया है। ये प्रोग्राम काफी बड़े लेवल पर होने वाला है क्योंकि इसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई हस्तियां शामिल होंगी।

दिल्ली से पहले मेसी रविवार दोपहर मुंबई पहुंचे थे। इसके पहले कोलकाता में उनका प्रोग्राम रखा गया था। मुंबई में उनकी सुरक्षा व्यवस्था वर्ल्ड कप लेवल की थी। वो चार शहरों की यात्रा के लिए भारत आए हैं और यह उनके टूर का दूसरा दिन था।

कैसा है मेसी का शेड्यूल

लियोनेल मेसी के शेड्यूल के बात करें तो वह सोमवार की सुबह 10:45 पर दिल्ली पहुंचने वाले हैं। यहां शहर की एक होटल में उनका 50 मिनट का मीट एंड ग्रीट सेशन है। इसके बाद वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 20 मिनट की बातचीत के लिए उनके घर जाएंगे। पीएम से मुलाकात के बाद वह एक संसद के घर जाने वाले हैं। यहां उनकी मुलाकात अर्जेंटीना के राजदूत मरियानो ऑगस्टिन कॉसिनो से होने वाली है। वह चीफ जस्टिस सूर्यकांत और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से भी मुलाकात करेंगे।

स्टेडियम में होंगे कई कार्यक्रम

मीट एंड ग्रीट सेशन खत्म करने के बाद मेसी अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां कई कार्यक्रम होने वाले हैं। लगभग 3:30 पर वह एंट्री करेंगे। यहां पर उनका शानदार स्वागत किया जाने वाला है। म्यूजिकल परफॉर्मेंस के बाद वह फुटबॉल मैदान पर जाएंगे और भारतीय सेलिब्रिटीज के साथ मैच में हिस्सा लेंगे। वह यहां खिलाड़ियों से मुलाकात भी करने वाले हैं।

बच्चों को खेल की सीख

सेलिब्रिटीज के साथ मैच के बाद एक फुटबॉल क्लिनिक रखा गया है जिसमें 22 बच्चे हिस्सा लेंगे। दोपहर 3:55 से 4:15 बजे तक यह क्लीनिक चलेगा। इसके बाद मैदान के बीच में दो भारतीय क्रिकेटर फुटबॉलर को तोहफा देने वाले हैं। मेसी इन दोनों खिलाड़ियों को पहले से साइन की हुई जर्सी देंगे।

ट्रैफिक व्यवस्था हुई तय

लियोनेल मेसी के प्रोग्राम को देखते हुए सेंट्रल दिल्ली में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक ट्रैफिक की पाबंदी घोषित कर दी गई है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास पार्किंग करने की मनाही है। अगर ऐसा किया जाता है तो जुर्माना और गाड़ी टो करने का नियम लागू है। भीड़ से बचने के लिए लोगों को मेट्रो और बसों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews