जब किराएदार की बेटी से ही हो गया प्यार, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है इस क्रिकेटर की लव स्टोरी

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बचपन की मासूम दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता वक्त के साथ इतना मजबूत हो गया कि आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। नुपुर से पहली मुलाकात तब हुई जब वह किराए पर उनके घर आई थीं। वहीं से प्यार की कहानी शुरू हुई।
Bhuvaneshwar Kumar and Nupur Nagar

भुवनेश्वर कुमार न सिर्फ भारत के सबसे भरोसेमंद गेंदबाजों में गिने जाते हैं, बल्कि उनकी लव लाइफ भी उतनी ही खास और चर्चा में रही है। आईपीएल 2025 में RCB के लिए खेल रहे भुवी की कहानी उनके करियर जितनी ही दिलचस्प है। दरअसल मेरठ के रहने वाले भुवी की जिंदगी में प्यार की दस्तक तब हुई जब वह सिर्फ 13 साल के थे। उनके घर में एक परिवार किराए पर रहने आया, और उसी घर में रहने वाली 11 साल की नुपुर ने भुवी का दिल चुरा लिया।

दरअसल भुवनेश्वर और नुपुर की पहली मुलाकात मेरठ में हुई थी, जब नुपुर के पिता वहां ट्रांसफर होकर आए थे और उन्होंने भुवी के घर का एक हिस्सा किराए पर ले लिया। उस वक्त भुवनेश्वर 13 साल के थे और नुपुर 11 साल की।

जब दोस्ती ने लिया प्यार का रूप

दरअसल दोनों के रिश्ते की शुरुआत में सिर्फ एक साधारण दोस्ती थी, लेकिन यही दोस्ती धीरे-धीरे एक खास रिश्ते में बदल गई। नुपुर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने भुवी को हमेशा क्रिकेट में डूबा हुआ ही देखा। चाहे वो घर के अंदर हों या बाहर, वह गेंदबाजी की प्रैक्टिस करते रहते थे। नुपुर को भुवी की यह लगन और जुनून बहुत पसंद आया और यहीं से उनके बीच एक गहरा रिश्ता बनने लगा। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे को जानते थे, इसलिए यह रिश्ता वक्त के साथ मजबूत होता चला गया।

सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का दिखावा नहीं किया

दरअसल बचपन की इस दोस्ती को भुवी और नुपुर ने स्कूल और कॉलेज के दिनों में भी निभाया। नुपुर हमेशा से ही शांत और समझदार रही हैं, जबकि भुवी क्रिकेट में करियर बनाने को लेकर बेहद फोकस्ड थे। उन्होंने कभी भी मीडिया या सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते का दिखावा नहीं किया, लेकिन अंदर ही अंदर दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो चुका था। करीब 11 साल तक एक-दूसरे को समझने और साथ निभाने के बाद आखिरकार 2017 में दोनों ने शादी कर ली। भुवी और नुपुर की जोड़ी आज भी फैंस के बीच एक आदर्श कपल के तौर पर जानी जाती है। नुपुर ने हमेशा भुवनेश्वर को सपोर्ट किया है, चाहे वो चोट से जूझ रहे हों या क्रिकेट से ब्रेक ले रहे हों।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews