जब अपनी मैनेजर के प्यार में पड़ गया ये क्रिकेटर, दोस्त से मिली दूर रहने की सलाह, फिल्म की कहानी से कम नहीं है ये रियल लाइफ लव स्टोरी

भारतीय क्रिकेटरों की लव लाइफ हमेशा से ही चर्चा में रहती है। लेकिन क्या आप रोहित शर्मा की लव स्टोरी के बारे में जानते हैं? कैसे वे रितिका सजदेह से मिले और कैसे उनकी जिंदगी बदल गई। बता दें कि रितिका सजदेह पहले उनकी मैनेजर थीं, आज उनकी पत्नी हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहती हैं। जानिए कैसे शुरू हुआ इस कपल का रिश्ता, और क्यों रोहित ने बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों पर बैठकर किया था प्रपोज।
Rohit Sharma and Ritika Sajdeh love story

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी का बड़ा खिताब भी जिताया। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मैदान पर हर तरह कामयाबी में साथ दिखाई देने वाली उनकी वाइफ रितिका सजदेह कौन है? कैसे रोहित शर्मा और उनकी लव लाइफ शुरू हुई? दरअसल रितिका न सिर्फ उनकी पत्नी हैं बल्कि लंबे समय तक उनकी करीबी और मैनेजर भी रही हैं।

दरअसल रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की पहली मुलाकात एक प्रोफेशनल इवेंट के दौरान हुई थी। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर थीं और रोहित को पहली बार में वो घमंडी लगी थीं। लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर प्यार हो गया। खास बात यह भी है कि रितिका, युवराज सिंह की राखी बहन हैं और एक बार युवराज ने मजाक में रोहित को रितिका से दूर रहने को भी कहा था। लेकिन रोहित और रितिका ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया और अपने रिश्ते को लंबे समय तक छुपाकर रखा। 2015 में जब रितिका आईपीएल के दौरान पब्लिक में दिखीं, तभी से दोनों का रिश्ता चर्चा में आया।

रोहित शर्मा का फिल्मी अंदाज में प्रपोजल

रोहित शर्मा ने जब रितिका से शादी का फैसला किया, तो उसका तरीका भी बेहद खास था। उन्होंने उस जगह को चुना जहां से उन्होंने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब। रोहित ने रितिका को वहां ले जाकर घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। यह पल रितिका के लिए पूरी तरह से सरप्राइज था और उन्होंने तुरंत हां कह दिया। इस प्रपोजल के कुछ महीनों बाद, 23 दिसंबर 2015 को दोनों ने मुंबई के ताज होटल में शादी कर ली। इस ग्रैंड वेडिंग में क्रिकेट और बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

शादी के बाद की ज़िंदगी कैसी है?

दरअसल शादी के बाद रोहित और रितिका की जोड़ी हमेशा चर्चा में रही है। रितिका हर मैच में रोहित के साथ दिखती हैं, चाहे स्टेडियम में हों या टीवी स्क्रीन पर। 2018 में इस कपल के घर एक नन्ही परी आई जिसका नाम समायरा रखा गया। रितिका एक परफेक्ट वाइफ और मां के रूप में रोहित की जिंदगी में हमेशा उनका मजबूत सपोर्ट बनी रही हैं। जब भी रोहित किसी चुनौती का सामना करते हैं, रितिका उनका हौसला बढ़ाने के लिए हमेशा सबसे आगे नजर आती हैं। यही वजह है कि वर्ल्ड कप की जीत के बाद भी रोहित सबसे पहले अपनी पत्नी को गले लगाते दिखे थे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews