LSG vs DC Pitch Report: क्या आज लखनऊ का विजय रथ रोक पाएगी दिल्ली? मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

LSG vs DC Pitch Report: क्या आज लखनऊ का विजय रथ रोक पाएगी दिल्ली? मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

LSG vs DC Pitch Report: शुक्रवार 12 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी दे दें की यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जाना है। दरअसल लखनऊ की टीम इस सीजन में अच्छी दिखाई दे रही हैं। लखनऊ के सामने आज दिल्ली कैपिटल्स को हराने की बड़ी चूनौती होगी। दरअसल दिल्ली टीम के कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

दरअसल इस बार दिल्ली की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी उनकी गेंदबाजी रही है। बात दें कि दिल्ली की टीम ने लगातार दो मुकाबले में 230 से ज्यादा रन लुटाए हैं। वहीं ऐसे में अब दिल्ली की टीम को गेंदबाजी के विभाग में सुधार करना होगा। हालांकि दिल्ली के बल्लेबाज इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन आज दिल्ली के बल्लेबाजों के सामने लखनऊ के गेंदबाजों की कठिन चुनौती होगी। दरअसल इस सीजन लखनऊ के बल्लेबाज भी जमकर रन बरसा रहे हैं, जबकि दिल्ली के गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे हैं।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आपको बता दें की लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम गेंदबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। दरअसल इस स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है। लेकिन शुरुआत में बल्लेबाज अच्छे रन बटोर सकते है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे मैच में स्पिनर्स का दबदबा शुरू हो जाएगा। जानकारी दें दें की पिछले आईपीएल की बात की जाए तो इस मैदान पर गेंदबाजों का ही बोलबाला दिखा है। वहीं मैदान का औसतन स्कोर 150 के आस-पास रहा है। दरअसल यह लाल मिट्टी की पिच है जिसके चलते यहां गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती हैं। हालांकि इस मैदान पर आईपीएल के अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

लखनऊ की टीम: क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, नवीन उल हक, मयंक यादव, मोहसिन खान।

दिल्ली की टीम: पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, जाय रिचर्ड्सन, अनरिख नॉर्खिये, ईशांत शर्मा, खलील अहमद, कुमार कुशाग्र।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews