LSG vs MI: आज आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा और के एल राहुल होंगे आमने-सामने, यहां जाने आज के मैच की पिच रिपोर्ट

LSG vs MI: आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला मंगलवार 30 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाने वाला है।
LSG vs MI: आज आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा और के एल राहुल होंगे आमने-सामने, यहां जाने आज के मैच की पिच रिपोर्ट

LSG vs MI: मंगलवार 30 अप्रैल को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला खेला जाएगा। जानकारी दे दें की यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) के बीच खेला जाना है। आपको बता दें कि लखनऊ की टीम इस सीजन में अच्छी नजर आ रही हैं। लखनऊ ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पॉइंट्स टेबल में बड़ा हेरफेर किया था। वहीं मुंबई की टीम इस सीजन कमजोर नजर आ रही हैं। जिसके चलते वे पॉइंट्स टेबल पर 9वें नंबर एक पर स्थित हैं।

दरअसल इस बार लखनऊ की टीम की कोई भी बड़ी कमजोरी नजर नहीं आ रही है। हालांकि टीम अभी भी टॉप 4 के लिए लड़ रही हैं। वहीं ऐसे में अब लखनऊ की टीम को मुंबई को हराना होगा। हालांकि लखनऊ के बल्लेबाज इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे हैं। लेकिन आज लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने मुंबई के गेंदबाजों की कठिन चुनौती होने वाली हैं।

जानें आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आपको बता दें की लखनऊ का इकाना क्रिकेट स्टेडियम गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल माना जाता है। दरअसल इस स्टेडियम की पिच पर स्पिनर्स को काफी अच्छी मदद मिलती है। लेकिन शुरुआत में बल्लेबाज अच्छे रन बटोर सकते है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, वैसे-वैसे मैच में स्पिनर्स का दबदबा शुरू हो जाएगा। जानकारी दें दें की पिछले आईपीएल की बात की जाए तो इस मैदान पर गेंदबाजों का ही बोलबाला दिखा है।

वहीं मैदान का औसतन स्कोर 150 के आस-पास रहा है। दरअसल यह लाल मिट्टी की पिच है जिसके चलते यहां गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती हैं। हालांकि इस मैदान पर आईपीएल के अब तक 9 मैच खेले गए हैं, जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 6 मुकाबले जीते हैं।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम: केएल राहुल (कप्तान & विकेटकीपर), क्विंटन डी कॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोयनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, मोहसिन खान और देवदत्त पडिक्कल।

मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा और सूर्यकुमार यादव।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews