महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने किया संन्‍यास का एलान

महेंद्र सिंह धोनी के बाद सुरेश रैना ने किया संन्‍यास का एलान

खेल जगत, डेस्क रिपोर्ट

क्रिकेट जगत से आज की सबसे बड़ी खबर है| भारत के दिग्‍गज विकेटकीपर बल्‍लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) को अलविदा कह दिया है| पूर्व कप्तान धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास (Retirement ) का ऐलान कर दिया है| हालांकि एमएस धोनी आईपीएल (IPL) खेलते रहेंगे| महेंद्र सिंह धोनी के बाद उनके सबसे नजदीकी क्रिकेटर और दोस्तों में से एक सुरेश रैना (Suresh Raina) ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया है|

पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर अपने इंटरनेशनल करियर से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है| उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है| धोनी ने अपने पूरे सफर का एक वीडियो शेयर किया और कहा कि शाम 7 बजकर 29 मिनट से उन्‍हें रिटायर माना जाए|

https://www.instagram.com/tv/CD6ZQn1lGBi/?utm_source=ig_web_copy_link

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews