नवजोत सिंह सिद्धू ने इस खिलाड़ी को बताया सबसे महान क्रिकेटर, कहा – ‘कोहिनूर है ये खिलाड़ी’

आईपीएल 2025 में आरसीबी की पहली जीत के बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने कोहली को “कोहिनूर” और भारतीय क्रिकेट का अब तक का सबसे महान खिलाड़ी बताया है। सिद्धू का कहना है कि कोहली जैसे खिलाड़ी न पहले आए और न आगे आएंगे।
Navjot Singh Sidhu

आईपीएल 2025 फाइनल में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को हराया, तो सिर्फ टीम ही नहीं बल्कि देशभर में जश्न मनाया गया। विराट कोहली की कप्तानी में नहीं, लेकिन उनके लीडरशिप और जुनून ने इस जीत को खास बना दिया। नवजोत सिंह सिद्धू ने इस ऐतिहासिक जीत पर अपनी भावनाएं ज़ाहिर करते हुए विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा नाम बताया। सिद्धू ने कहा कि, “आज विराट कोहली मुकम्मल हो गए हैं, अब उनके पास क्रिकेट की हर ऊंचाई है।”

दरअसल अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा, “जब भी आईपीएल का इतिहास लिखा जाएगा, विराट कोहली का नाम सबसे ऊपर सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। न उनसे पहले कोई ऐसा आया, न बाद में आएगा। वो क्रिकेट के कोहिनूर हैं जो शताब्दियों में एक बार आते हैं।” सिद्धू ने कोहली के जज़्बे और उनके इमोशन्स की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली का मैदान पर माथा टेकना और जीत के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाना, दर्शाता है कि वो सिर्फ आक्रामक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक भावुक इंसान भी हैं।

आईपीएल 2025 फाइनल में विराट कोहली का प्रदर्शन

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू ने ये भी कहा कि कई लोग मानते थे कि कोहली के अंदर इमोशन कम है, लेकिन फाइनल के बाद उनके आंसुओं ने सबकुछ साफ कर दिया। इस मौके पर सिद्धू ने एक बात पर जोर दिया कि विराट कोहली ने खुद को हर मोर्चे पर साबित किया है, और अब उनके पास कुछ भी अधूरा नहीं बचा। आईपीएल 2025 फाइनल में विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रनों की अहम पारी खेली। भले ही ये पारी बहुत बड़ी नहीं थी, लेकिन मुश्किल वक्त में खेली गई थी और टीम के टोटल 190 रन तक पहुंचाने में अहम रही। इस मैच में आरसीबी ने पंजाब को 6 रन से हराया और पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। कोहली की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ हुई।

विराट कोहली का क्रिकेट करियर

दरअसल विराट कोहली ने जब से क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है, तब से उन्होंने एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़े हैं। चाहे वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,000 से ज्यादा रन हों, या आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कोहली का ग्राफ लगातार ऊपर ही गया है। वो न सिर्फ एक बल्लेबाज बल्कि एक शानदार लीडर भी रहे हैं। दरअसल उनकी फिटनेस, डेडिकेशन और गेम के प्रति जुनून ने यंगस्टर्स को एक नया रास्ता दिखाया है। आईपीएल में अब तक उन्होंने 7,500+ रन बनाए हैं और आरसीबी के साथ शुरुआत से जुड़े रहने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। उनकी ये वफादारी और टीम के लिए समर्पण उन्हें और खास बनाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews