कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आशीष नेहरा? यहां जानिए नेहरा की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल

आशीष नेहरा को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। क्रिकेट के मैदान पर उन्हें बेहद पसंद किया जाता है। उन्होंने भारतीय टीम को कई अहम मौकों पर मुकाबले जिताए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के मैदान के बाहर भी वे कितने सफल हैं? उनकी कुल संपत्ति कितनी है और वे कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं?
Ashish Nehra

क्रिकेट की दुनिया में आशीष नेहरा का नाम दिग्गजों की लिस्ट में लिया जाता है। उन्होंने भारतीय टीम के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला और भारत को कई अहम मुकाबले जिताए। वे कई बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। हालांकि अब वे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन क्रिकेट से दूरी नहीं बनाई है। वे आईपीएल में गुजरात टाइटंस की टीम के साथ जुड़े हुए हैं और लगातार मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में आशीष नेहरा हमेशा से ही अपने एग्रेसिव अंदाज और समझदारी के लिए जाने जाते थे। भारतीय टीम में उन्होंने लंबे समय तक अपनी जगह बनाए रखी और मुख्य गेंदबाज के रूप में टीम से जुड़े रहे।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी आशीष नेहरा ने मैदान के बाहर कितनी सफलता पाई है? दरअसल, उन्होंने करोड़ों की संपत्ति बनाई है। आज हम आपको आशीष नेहरा की कुल नेटवर्थ के बारे में बता रहे हैं। चलिए जानते हैं कि उनकी कुल संपत्ति कितनी है और वे कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं आशीष नेहरा?

आशीष नेहरा की नेटवर्थ की बात करें तो यह 71 करोड़ रुपए से ज्यादा आंकी गई है। उनकी संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है। 2024 में यह मात्र 55 करोड़ रुपए थी, जबकि 2020 में उनकी कुल नेटवर्थ 30 करोड़ रुपए थी। यानी पिछले 5 सालों में आशीष नेहरा ने अपनी नेटवर्थ में दोगुनी से ज्यादा बढ़ोतरी की है।आशीष नेहरा लंबे समय तक भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। ऐसे में वे बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी शामिल थे, जिसके चलते उन्हें बीसीसीआई की ओर से भी बड़ी इनकम होती रही। उन्होंने 18 साल तक भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला और बीसीसीआई की ओर से उन्हें ए कैटेगरी में रखा गया, जिसके चलते उन्हें सालाना 40 लाख रुपए दिए जाते थे।

आईपीएल से कमाया खूब पैसा

वहीं आईपीएल में आशीष नेहरा ने पांच अलग-अलग टीमों के लिए क्रिकेट खेला। पहले सीजन में ही मुंबई इंडियंस की ओर से उन्हें खेलने पर 1.6 करोड़ रुपए मिले। हर सीजन में उनकी फीस बढ़ती गई। जानकारी के मुताबिक, आईपीएल में आशीष नेहरा को बतौर मेंटर और मुख्य कोच गुजरात टाइटंस की ओर से 3.5 करोड़ रुपए दिए गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने आईपीएल में स्पोर्ट्स चैनल पर कमेंटेटर की भूमिका भी निभाई। 2023 में आईपीएल कमेंट्री से उन्हें लगभग 1 करोड़ 63 लाख रुपए की इनकम हुई।

नेहरा की वार्षिक आय कितनी है?

आशीष नेहरा की वार्षिक आय की बात करें तो यह लगभग 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है, जबकि उनकी मासिक आय 33 लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है। इसके अलावा वे एक बड़ी ब्रांड वैल्यू रखते हैं, जिसके चलते उन्हें 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का ब्रांड कलेक्शन भी मिलता है। ऐसे में उनकी संपत्ति तेजी से बढ़ रही है।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं आशीष नेहरा?

अगर उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की बात करें तो वे बेहद ही शानदार लाइफस्टाइल जीते हैं। हालांकि, नेहरा की सार्वजनिक तौर पर पूरी संपत्ति का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उनके कार कलेक्शन की बात करें तो वह काफी शानदार है। उनके पास ऑडी Q5 (61.51 लाख रुपए), BMW 3 सीरीज (7 लाख रुपए से ज्यादा), टोयोटा इनोवा (20 लाख रुपए से ज्यादा) और एक मर्सिडीज़ भी मौजूद है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews