कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं जितेश शर्मा? यहां जानिए जितेश की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

क्रिकेट की दुनिया में इस समय युवा खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। बीते दिन आईपीएल के एक मुकाबले में जितेश शर्मा ने कमाल कर दिखाया। जितेश ने आतिशी पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को क्वालीफायर में प्रवेश दिलवा दिया।
कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं जितेश शर्मा? यहां जानिए जितेश की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफ़स्टाइल

भारत के पास युवा खिलाड़ियों का पिटारा है। ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो हारी हुई बाजी को जितना जानते हैं। हाल ही में यह साबित किया है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने। जितेश शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपनी शानदार पारी के बदौलत आईपीएल के क्वालीफायर वन में प्रवेश दिलवा दिया, जिसके चलते उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरीं। जितेश शर्मा कुछ समय पहले तक इतनी चर्चाओं में नहीं थे, लेकिन बीते दिन की पारी ने उन्हें हर दर्शक के दिल में बसा दिया है।

जितेश शर्मा ने 85 रनों की नाबाद पारी खेलकर यह साबित कर दिया कि अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु खिताब जीतने की सबसे बड़ी दावेदार है। लेकिन इस आतिशी बल्लेबाज की लग्जरी लाइफ़स्टाइल के बारे में आप शायद ही जानते हों। क्या आप जानते हैं कि जितेश शर्मा कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं और उनकी नेटवर्थ कितनी है? चलिए जानते हैं।

कुल कितनी संपत्ति के मालिक हैं जितेश शर्मा?

दरअसल, जितेश शर्मा की कुल संपत्ति की बात की जाए तो यह लगभग 3 से 5 करोड़ के बीच आंकी गई है। 2024 में उनकी कुल संपत्ति मात्र 80 लाख के लगभग थी, लेकिन अब उनकी संपत्ति में बड़ा इज़ाफा हुआ है। जितेश शर्मा बीसीसीआई के अलावा आईपीएल और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी बड़ी कमाई करते हैं। दरअसल, आईपीएल 2025 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे यह समझा जा सकता है कि अब जितेश शर्मा क्रिकेट की दुनिया में मजबूती से पैर जमा चुके हैं।

कहां से करते हैं कमाई?

वहीं, जितेश शर्मा को बीसीसीआई की ओर से भी इनकम होती है। दरअसल, साल 2024 की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जितेश शर्मा को एक करोड़ रुपए की सालाना सैलरी दी जाती थी। हालांकि, साल 2025 की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में जितेश शर्मा बाहर हैं, लेकिन जिस तरह से वे आईपीएल 2025 में परफॉर्म कर रहे हैं, जल्द ही उन्हें टीम में फिर से मौका दिया जा सकता है।

कितनी लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं जितेश शर्मा?

वहीं, जितेश शर्मा की लग्जरी लाइफ़स्टाइल पर नजर डाली जाए तो वह एक स्टेबल लाइफ जीते हैं। यह सब आईपीएल की कमाई के कारण ही संभव हो पाया है। हालांकि, उनका करियर अब तेजी से ग्रो कर रहा है, ऐसे में उनकी लाइफस्टाइल में भी तेजी से बदलाव आ रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल जितेश शर्मा के पास सिर्फ एक ही कार है, और यह जानकारी नहीं है कि उनके पास कौन-सी कार है। जबकि उनके पास एक घर भी है। उनका जन्म महाराष्ट्र के अमरावती में हुआ, ऐसे में उनका पारिवारिक घर भी वहीं पर है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews