
जिस तरह भारत में क्रिकेट को सबसे प्रचलित खेलों में से एक माना जाता है, उसी प्रकार पाकिस्तान में भी क्रिकेट केवल खेल नहीं बल्कि एक जुनून है। इस देश से भी क्रिकेट के कई दिग्गज खिलाड़ी निकले जिन्होंने मैदान पर बड़े रिकॉर्ड बनाए और तोड़े। क्रिकेट की दुनिया के अलावा उन्होंने मैदान के बाहर भी खूब नाम और दौलत कमाई। पाकिस्तान के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जिन्हें टॉप अमीर क्रिकेटरों में शामिल किया जाता है।
इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट से मिली शोहरत को ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और मीडिया रॉल्स में निवेश कर आर्थिक रूप से भी बड़ा नाम कमाया। खेल से संन्यास लेने के बाद भी उन्होंने अपनी संपत्ति को बढ़ाया। चलिए जानते हैं पाकिस्तान के टॉप फाइव अमीर क्रिकेटर कौन से हैं।
इमरान खान
सबसे पहले नाम आता है इमरान खान का। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 1992 वर्ल्ड कप जिताने वाले इमरान खान पाकिस्तान के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी कुल नेटवर्थ करीब 433 करोड़ रुपए है। उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट से पैसा कमाया बल्कि राजनीति और सामाजिक कार्यों में भी बड़ी कामयाबी हासिल की।
शाहिद अफरीदी
दूसरे नंबर पर शाहिद अफरीदी का नाम आता है। पाकिस्तान के इस शानदार खिलाड़ी ने क्रिकेट की दुनिया में कई बड़े रिकॉर्ड बनाए। संपत्ति के मामले में भी वह पाकिस्तान क्रिकेटरों में दूसरे स्थान पर हैं। शाहिद अफरीदी की कुल नेटवर्थ करीब 390 करोड़ रुपए है। उन्होंने बिजनेस और ब्रांड एंडोर्समेंट से सबसे ज्यादा कमाई की है।
शोएब मलिक
तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के शोएब मलिक का नाम आता है। शोएब मलिक 211 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें पाकिस्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में गिना जाता है। उन्होंने न सिर्फ क्रिकेट बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट, बिजनेस और विज्ञापन जगत से भी काफी संपत्ति बनाई है।
मोहम्मद हफीज
चौथे नंबर पर मोहम्मद हफीज का नाम है। मोहम्मद हफीज पाकिस्तान के सबसे अमीर क्रिकेटर्स में शामिल हैं। अपनी क्लासिकल बैटिंग और शानदार गेंदबाजी के चलते उन्हें “प्रोफेसर” के नाम से भी जाना जाता है। मोहम्मद हफीज की कुल नेटवर्थ लगभग 199 करोड़ रुपए है।
शोएब अख्तर
पांचवें नंबर पर नाम आता है शोएब अख्तर का। शोएब अख्तर “रावलपिंडी एक्सप्रेस” के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर हैं। दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में उनका नाम शामिल है। क्रिकेट करियर के दौरान उन्होंने इतनी संपत्ति नहीं अर्जित की थी, लेकिन इसके बाद टीवी, यूट्यूब और ब्रांड प्रमोशन से उन्होंने अपनी संपत्ति को बढ़ाया। आज उनकी कुल संपत्ति लगभग 173 करोड़ रुपए है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

