Indian Team Jersey: T20 विश्व कप में नई जर्सी पहन के उतरेगी रोहित शर्मा की टीम, देखें वीडियो

T20 विश्व कप 2024 के लिए नई जर्सी लॉन्च की गई है। इसके लिए एडिडास कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो को पोस्ट किया है, जिसे हेलिकॉप्टर के जरिए लॉन्च किया गया।
Indian team

Indian Team Jersey: T20 विश्व कप 2024 टूर्नामेंट का आगाज 1 जून से होने वाला है। इस बार विश्व कप की मेजबानी यूएसए और वेस्टइंडीज द्वारा की जा रही है। इस बार 20 देशों की क्रिकेट टीम T20 विश्व कप में शिरकत कर रही है। वहीं टूर्नामेंट के लिए अलग-अलग देश अपनी टीम का ऐलान कर कर रहे हैं। भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान पिछले सप्ताह हो गया था। वहीं आज सोमवार को टीम के लिए नई जर्सी लॉन्च हुई है। इस बार रोहित की अगुवाई वाली टीम नई जर्सी के साथ मैदान में उतरेगी।

भारतीय टीम की नई जर्सी लॉन्च

T20 विश्व कप 2024 के लिए नई जर्सी लॉन्च की गई है। इसके लिए एडिडास कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर वीडियो को पोस्ट किया है, जिसे हेलिकॉप्टर के जरिए लॉन्च किया गया। जारी वीडियो में कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जड़ेजा और कुलदीप यादव नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम की यह जर्सी केसरिया और नीले रंग की है। साथ ही इसके कॉलर में तिरंगे की पट्टी भी नजर आ रही है। वहीं टी शर्ट की बाहें केसरिया रंग की है। इसके अलावा टी शर्ट के बीचों बीच में केसरिया रंग से इंडिया लिखा है, जबकि टी शर्ट पर एक स्टार भी बना हुआ है।

इस दिन होगा पहला मैच

T20 विश्व कप में भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। भारत के अलावा ग्रुप में पाकिस्तान, कनाडा, यूएसए और आयरलैंड की टीम शामिल हैं। विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के साथ खेला जाएगा। वहीं विश्व कप का महामुकाबला यानी भारत-पाकिस्तान का मैच 9 जून को खेला जाएगा।

ये है भारतीय टीम का स्क्वॉड

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।

रिजर्व खिलाड़ी- रिंकू सिंह, शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews