न्यूजीलैंड के गेंदबाज को धक्का मारना पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह को पड़ा महंगा, आईसीसी ने लिया यह सख्त एक्शन

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही T20 सीरीज के पहले मुकाबले का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल, पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह के खिलाफ आईसीसी ने सख्त एक्शन लेते हुए उन पर बड़ा जुर्माना लगाया है।
न्यूजीलैंड के गेंदबाज को धक्का मारना पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह को पड़ा महंगा, आईसीसी ने लिया यह सख्त एक्शन

इस समय पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच T20 सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में पाकिस्तानी टीम को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरे मुकाबले में भी पाकिस्तान की टीम हार की कगार पर नजर आ रही है। वहीं, पहले मुकाबले में खुशदिल शाह पर आईसीसी की ओर से बड़ा एक्शन लिया गया है। दरअसल, उनकी एक हरकत के चलते उन पर जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि हाल ही में न्यूजीलैंड की टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था। हालांकि, टीम को फाइनल मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम बेहद मजबूत नजर आ रही है।

पहले मुकाबले में पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह के खिलाफ एक्शन लेते हुए आईसीसी ने कहा है कि खुशदिल शाह को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायक कर्मियों के लिए आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.12 का उल्लंघन करते हुए देखा गया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, नियम के मुताबिक यदि कोई खिलाड़ी, सहायक कर्मी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क करता है, तो उसे दोषी पाया जाता है और उस पर आईसीसी द्वारा एक्शन लिया जाता है। इसी के चलते आईसीसी ने खुशदिल शाह पर एक्शन लेते हुए उनकी मैच फीस का 50% जुर्माने के रूप में काटा है। इसके अलावा, खुशदिल शाह को तीन डिमेरिट अंक भी दिए गए हैं। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाड़ी खुशदिल शाह ने आठवें ओवर के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाज ज़कारी फ़ौल्कस को पीछे से टक्कर मारी थी, जिसके चलते आईसीसी ने उन पर यह एक्शन लिया है।

क्या कहता है नियम?

आईसीसी द्वारा लगाए गए इन आरोपों को पाकिस्तानी खिलाड़ी खुशदिल शाह ने स्वीकार कर लिया है। खुशदिल शाह पर अंपायर और मैच रेफरी जेफ क्रो द्वारा आरोप लगाया गया था। आरोप स्वीकार कर लेने के चलते इस पर कोई भी औपचारिक सुनवाई नहीं की गई और उन्हें सीधा जुर्माना लगाया गया तथा तीन डिमेरिट अंक जोड़े गए। यदि 24 महीने के भीतर किसी खिलाड़ी को चार या उससे अधिक डिमेरिट अंक मिलते हैं, तो उसे अंकों के अनुसार निलंबित किया जा सकता है। यदि किसी खिलाड़ी को दो निलंबन अंक मिलते हैं, तो उसे एक टेस्ट, दो T20 या दो वनडे मैचों से बैन कर दिया जाता है। हालांकि, फिलहाल यह खुशदिल शाह पर पहली बार लगा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews