Hindi News

Khel Ratna 2021: नीरज-मिताली समेत 9 को खेल रत्न, 35 को मिलेगा Arjun Award

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Khel Ratna 2021: नीरज-मिताली समेत 9 को खेल रत्न, 35 को मिलेगा Arjun Award

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में मेजर ध्यानचंद खेल रत्न (Khel Ratna 2021) और अर्जुन अवार्ड 2021 (Arjun award 2021) के लिए नॉमिनेशन (nomination) का ऐलान हो गया है। इस बार जहां 11 खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के लिए चुना गया है। वहीं 35 को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। इस बार के नॉमिनेशन में टोक्यो ओलंपिक (Tokyo olympic) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भरमार देखी जा रही है। नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra)-मिताली राज (mithali raj) जहां खेल रत्न अवॉर्ड के लिए चुना गया है। वही शिखर धवन (shikhar dhawan) सहित नोएडा के डीएम को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा।

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा, रवि दहिया और लवलीना बोरगोहेन को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जाना तय है। क्रिकेटर शिखर धवन को अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है।  सूत्रों के मुताबिक मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, लवलीना बोरगोहेन, पीआर श्रीजेश, अवनि लेखारा, सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, कृष्णा नगर, मनीष नरवाल, मिताली राज और सुनील छेत्री को दिया जाएगा। राधाकृष्ण नायर, टीपी औसेफ, संदीप सांगवान सहित अन्य को द्रोणाचार्य पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।

इसके अलावा 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इनमें योगेश कथुनिया, निषाद कुमार, प्रवीण कुमार, सुहास यतिराज, सिंहराज अधाना, भावना पटेल, हरविंदर सिंह और शरद कुमार शामिल हैं। इन खिलाडियों को हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, अमित रोहिदास, बीरेंद्र लाकड़ा, हार्दिक सिंह, विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, सुमित, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, और मनदीप सिंह अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन किया गया हैं।

Read More: नगरीय निकायों में नई व्यवस्था, कलेक्टरों को मिले निर्देश, जल्द निपटाएं प्रकरण

खेल रत्न पुरस्कार 2021

नीरज चोपड़ा (एथलेटिक्स)

रवि दहिया (कुश्ती)

पीआर श्रीजेश (हॉकी)

लवलीना बोर्गोहेन (मुक्केबाजी)

सुनील छेत्री (फुटबॉल)

मिताली राज (क्रिकेट)

प्रमोद भगत (बैडमिंटन)

सुमित अंतिल (एथलेटिक्स)

अवनि लेखारा (शूटिंग)

कृष्णा नगर (बैडमिंटन)

मनीष नरवाल (शूटिंग)

अर्जुन पुरस्कार 2021

योगेश कथुनिया (चक्का फेंक)

निषाद कुमार (ऊंची कूद)

प्रवीण कुमार (ऊंची कूद)

शरद कुमार (ऊंची कूद)

सुहास एलवाई (बैडमिंटन)

सिंहराज अधाना (शूटिंग)

भावना पटेल (टेबल टेनिस)

हरविंदर सिंह (तीरंदाजी)

शिखर धवन (क्रिकेट)

इनके अलावा टोक्यो 2020 ओलंपिक में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली सभी पुरुष हॉकी इंडिया टीम को (पीआर श्रीजेश और मनप्रीत सिंह को छोड़कर) अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews