अब आईपीएल और पीएसएल को लेकर आमने-सामने आ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, एक समय पर आयोजित किये जाएंगे दोनों टूर्नामेंट

आईपीएल और पीएसएल को लेकर भारत और पाकिस्तान एक बार फिर आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दरअसल दोनों ही टूर्नामेंट एक समय पर आयोजित किये जाने वाले हैं। ऐसे में पाकिस्तान के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।
अब आईपीएल और पीएसएल को लेकर आमने-सामने आ सकते हैं भारत और पाकिस्तान, एक समय पर आयोजित किये जाएंगे दोनों टूर्नामेंट

एक बार फिर क्रिकेट के टूर्नामेंट को लेकर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने नजर आ रहे हैं। दरअसल पहले चैंपियनस ट्रॉफी 2025 को लेकर दोनों देशों में विवाद देखने को मिला था। वहीं अब आईपीएल और पीएसएल को लेकर दोनों क्रिकेट बोर्ड आमने-सामने होते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आईपीएल और पीएसएल के टूर्नामेंट की तारीख आपस में टकरा रही है।

पाकिस्तान में पीएसएल यानी पाकिस्तान क्रिकेटर लीग 8 अप्रैल से शुरू होगी और 25 मई तक खेली जाएगी। जबकि आईपीएल की तारीख पर नजर डाली जाए तो यह 15 मार्च से शुरू होगी और 25 मई तक खेली जाएगी। ऐसे में दोनों की तारीखें आपस में टकरा रही है।

पाकिस्तान को झेलना पड़ेगा बड़ा नुकसान

वहीं इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है। जिसमें बड़े-बड़े खिलाड़ी खेलते हुए नजर आते हैं। जिसके चलते इसकी ब्रॉडकास्टिंग भी ज्यादा इनकम देकर जाती है। ऐसे में पाकिस्तान में क्रिकेट लीग को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ज्यादातर व्यूवर्स उस समय इंडियन प्रीमियर लीग पर नजर जमाए रखेंगे। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट लीग में ब्रॉडकास्टिंग पर भी दिक्कतें आ सकती है। पीएसएल आम तौर पर फरवरी में खेली जाती है। लेकिन फरवरी में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन होना है। जिसके चलते पीएसएल को अब आगे बढ़ा दिया गया है।

पीसीएल से हर मामले है इंडियन प्रीमियर लीग

वहीं पीसीएल के ज्यादातर खिलाड़ी उस समय इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में पीएसएल व्यूयरशिप के मामले में खाली नजर आ सकती है। मेगा ऑक्शन में इंडियन प्रीमियर लीग में बड़े-बड़े खिलाड़ियों को खरीदा गया है। हालांकि रिपोर्ट्स की माने तो जो खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं। वह खिलाड़ी पाकिस्तान की क्रिकेट लीग में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि पाकिस्तान के लिए इंडियन प्रीमियर लीग से टकराना आसान नहीं होगा। भारत में इंडियन प्रीमियर लीग का क्रेज बहुत ज्यादा होता है। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा खर्च किया जाता है और कमाई के मामले में भी सबसे ज्यादा आगे यही है। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेटर लीग को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews