अब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के देश में क्रिकेट मैच नहीं खेलेगी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा अपडेट आया सामने!

भारत और पाकिस्तान की टीमें अब एक दूसरे के देश में क्रिकेट मैच खेलती हुई दिखाई नहीं देंगी। दरअसल यह फैसला आईसीसी की ओर से लिया गया है। वहीं अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 हाइब्रिड मॉडल पर खेले जाने का फैसला भी आईसीसी की ओर से जारी कर दिया गया है।
अब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के देश में क्रिकेट मैच नहीं खेलेगी, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर बड़ा अपडेट आया सामने!

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आईसीसी का फैसला गुरुवार को सामने आ गया। दरअसल टूर्नामेंट न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। भारत अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगा। इसके साथ ही अब भारत और पाकिस्तान की टीमें एक दूसरे के देश में जाकर क्रिकेट मैच नहीं खेलेगी। 2027 तक भारत में होने वाले आईसीसी के टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम न्यूट्रल वेन्यू पर अपने मैच खेलेगी।

गुरुवार को आईसीसी का यह फैसला सामने आया है, हालांकि आईसीसी की मीटिंग पहले ही आयोजित कर ली गई थी। लेकिन फैसला आईसीसी की ओर से नहीं सुनाया गया था। बता दें कि वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 भारत में खेला जाएगा। इसके साथ ही T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में आयोजित होना है। ऐसे में पाकिस्तान टीम अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेल सकती है।

हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करवाने की मंजूरी

भारत और पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर आमने-सामने आ गए थे, लंबे समय से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी को लेकर विवाद देखा जा रहा था। दरअसल पाकिस्तान द्वारा मेजबानी किए जाने के चलते भारतीय टीम की ओर से पाकिस्तान में अपने मैच नहीं खेलने की बात रखी गई थी। इसके बाद आईसीसी ने फैसला लिया कि टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाएगा। लेकिन इसके लिए पाकिस्तान बोर्ड (पीसीबी) राजी नहीं दिखाई दिया, हालांकि बाद में आईसीसी और पीसीबी ने टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करवाने की मंजूरी दे दी, लेकिन इसके लिए पाकिस्तान की ओर से कुछ शर्ते रखी गई।

पाकिस्तान की ओर से रखी गई थी यह शर्त

आईसीसी की मीटिंग में पीसीबी ने मांग रखी की पाकिस्तान टीम भारत में होने वाले आईसीसी के टूर्नामेंट में अपने मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू पर खेलेगी और भारत में 2027 तक आईसीसी के जितने भी टूर्नामेंट होंगे वह हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित होंगे। 5 दिसंबर को आयोजित की गई आईसीसी की मीटिंग में सभी बोर्ड मेंबर ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को हाइब्रिड मॉडल पर आयोजित करवाने की मंजूरी दे दी। पाकिस्तान की ओर से भारत के साथ ट्राई सीरीज कराने की भी मांग रखी गई थी। लेकिन इस मांग को आईसीसी और बीसीसीआई की ओर से ना मंजूर कर दिया गया।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews