पाकिस्तान और इंग्लैंड का खत्म हुआ WTC फाइनल की रेस का सफर! भारत के लिए रास्ता हुआ आसान, यहां जानिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की स्थिति

WTC फाइनल की रेस अब और भी रोमांचक होती जा रही है। दरअसल बांग्लादेश और श्रीलंका ने जीत के साथ ही इस रेस में बड़ा फेरबदल किया है। जानिए भारत कैसे फाइनल में पहुंच सकता है।
पाकिस्तान और इंग्लैंड का खत्म हुआ WTC फाइनल की रेस का सफर! भारत के लिए रास्ता हुआ आसान, यहां जानिए ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड की स्थिति

हाल ही में श्रीलंका द्वारा इंग्लैंड को हराने के बाद और वहीं बांग्लादेश से पाकिस्तान की हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की स्थिति में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। दरअसल बांग्लादेश से हार के चलते पाकिस्तान और श्रीलंका से हार के चलते इंग्लैंड की टीमें अब WTC फाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी हैं।

वहीं दूसरी ओर, भारतीय टीम के लिए WTC फाइनल में पहुंचना अब और भी आसान हो गया है। इसके साथ ही, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीमें भी फाइनल की दौड़ में अब मजबूती से आगे बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि एक बार फिर पाकिस्तान के हाथ निराशा लगी है।

कैसा रहेगा WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत का रास्ता?

दरअसल मौजूदा स्थिति पर नजर डाली जाए तो इसमें भारतीय क्रिकेट टीम को WTC 2023-25 के फाइनल में जगह बनाने के लिए अगले 10 टेस्ट मैचों में कम से कम 5 मैच जीतने होंगे। वहीं इन 10 मुकाबलों में से 5 भारत में और 5 विदेश (ऑस्ट्रेलिया) में खेले जाएंगे। जानकारी दे दें कि भारतीय टीम अब तक तीन सीरीज में कुल 9 टेस्ट खेल चुकी है, जिनमें से 6 में उसे जीत मिली, 1 मैच ड्रॉ रहा और 2 में हार का सामना करना पड़ा। दरअसल 68.51% अंकों के साथ भारत WTC अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर है।

इन टीमों से होंगे मुकाबले

बता दें कि आने वाले मैचों में, भारत अपने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों से भिड़ेगा। हालांकि अगर इतिहास देखा जाए तो भारत ने अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैच जीते हैं, जबकि बांग्लादेश के खिलाफ उसे अब तक कोई हार का सामना नहीं करना पड़ा है। इस स्थिति को देखते हुए, घरेलू सीरीज में भारतीय टीम की जीत की संभावना काफी ज्यादा मानी जा रही है।

जानिए ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की स्थिति

वहीं भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, दोनों टीमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में पहुंचने की सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। दरअसल ऑस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए 12 मैचों में से 8 में जीत हासिल की है और 62.50% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। अब उन्हें अगले 7 मैचों में से 4 जीतने की जरूरत है, जिनमें 5 भारत के खिलाफ और 2 श्रीलंका में होंगे।

जबकि दूसरी ओर, न्यूजीलैंड 50% अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है। अब उन्हें फाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए 8 मैचों में से 6 में जीत दर्ज करनी पड़ेगी। हालांकि, उनके लिए भारत में टेस्ट मैच जीतना सबसे चुनौतीपूर्ण रहेगा, क्योंकि पिछले 36 वर्षों में न्यूजीलैंड ने भारत में कोई टेस्ट मैच नहीं जीता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews