चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान ने घोषित की अपनी टीम, गेंदबाजी अटैक एक बार फिर घातक, जानिए किसे मिली कप्तानी

पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम घोषित कर दी। 15 सदस्यीय इस टीम में कई बड़े नाम शामिल हैं, वहीं टीम की कमान मोहम्मद रिजवान को सौंपी गई है। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब पाकिस्तान ने अपने नाम किया था।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान ने घोषित की अपनी टीम, गेंदबाजी अटैक एक बार फिर घातक, जानिए किसे मिली कप्तानी

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान मोहम्मद रिजवान को दी गई है। इस टीम में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 की विजेता टीम के तीन खिलाड़ी मौजूद हैं। रिजवान के अलावा बाबर आज़म और फखर ज़मान भी इस टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा सलमान अली आगा और उस्मान खान को भी चैंपियंस ट्रॉफी की टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, वहीं भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला इस टूर्नामेंट में 23 फरवरी को खेला जाएगा। इस मैच का सभी क्रिकेट प्रेमियों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

पाकिस्तान का गेंदबाजी अटैक एक बार फिर घातक

शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया। बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का खिताब पाकिस्तान की टीम ने अपने नाम किया था। भारत को फाइनल मुकाबले में हराकर यह खिताब पाकिस्तान ने जीता था। वहीं अब एक बार फिर पाकिस्तान की टीम इसी इरादे से चैंपियंस ट्रॉफी के टूर्नामेंट में उतर रही है। टूर्नामेंट की मेजबानी भी पाकिस्तान द्वारा ही की जा रही है, ऐसे में पाकिस्तान अपनी सरज़मीं का पूरा फायदा उठाएगा। हालांकि भारतीय टीम अपने मुकाबले दुबई में खेलने वाली है। पाकिस्तान की टीम में फखर ज़मान जैसे बड़े खिलाड़ी शामिल हैं। फखर ज़मान ने पाकिस्तान के लिए 82 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 3492 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने दोहरा शतक भी लगाया है। इसके साथ ही पाकिस्तान का गेंदबाजी अटैक एक बार फिर घातक नजर आ रहा है। दरअसल, टीम में शाहीन अफरीदी और नसीम शाह दोनों मौजूद हैं। इसके अलावा हरीस रऊफ और मोहम्मद हसनैन को भी टीम में शामिल किया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के मुकाबले

बता दें कि पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला 19 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगा। यह मैच पाकिस्तान के कराची के मैदान पर खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 23 फरवरी को पाकिस्तान बनाम भारत का होगा। यह मैच दुबई के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं, पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के लीग मैच में अपना आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगा। यह मुकाबला 27 फरवरी को रावलपिंडी के मैदान पर खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान टीम इस प्रकार है

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews