Pakistan Cricket Board: बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पीसीबी ने लिया बड़ा निर्णय 

Pakistan Cricket Board: बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान, टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पीसीबी ने लिया बड़ा निर्णय 

Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार बाबर आजम को पुनः पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाने का बड़ा निर्णय लिया गया है। दरअसल यह फैसला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले लिया गया है। इससे एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार बोर्ड ने बाबर आजम को वनडे और टी20 फॉर्मेट के लिए कप्तान बनाया है। इस निर्णय के बाद, बाबर आजम एक बार फिर से पाकिस्तान टीम के कप्तान के रूप में नजर आएंगे।

Following unanimous recommendation from the PCB’s selection committee, Chairman PCB Mohsin Naqvi has appointed Babar Azam as white-ball (ODI and T20I) captain of the Pakistan men’s cricket team. pic.twitter.com/ad4KLJYRMK

— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) March 31, 2024

पीबीसी ने दी इसकी जानकारी:

पीसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जानकारी साझा की है, जिसमें बताया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के वनडे और टी20 फॉर्मेट में कप्तानी के लिए बाबर आजम को नियुक्त किया गया है। पोस्ट में लिखा गया है, “पीसीबी चयन समिति की सिफारिश के बाद, मोहसिन नकवी ने बाबर आजम को पुनः पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया है, और उन्हें वनडे और टी20 फॉर्मेट में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है.”

बाबर आजम ने क्यों छोड़ी थी कप्तानी?

बाबर आजम को कप्तानी से हटाए जाने का मुख्य कारण उनके द्वारा नेतृत्व के दौरान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अच्छे प्रदर्शन की कमी रही थी। इस असफलता के बाद, बाबर ने सभी फॉर्मेट्स से कप्तानी का पद छोड़ दिया था। उसके बाद, पीसीबी ने वनडे और टी20 में शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया था, जबकि टेस्ट में शान मसूद कप्तानी कर रहे थे। हालांकि, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 से कुछ समय पहले, पीसीबी ने बाबर आजम को पुनः कप्तान बनाया है।

आपको बता बता कि बाबर आजम की कप्तानी के रिकॉर्ड को देखा जाए तो, उन्होंने अपनी कप्तानी में 43 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान 26 मैचों में जीत हासिल की है जबकि 15 में हार का सामना किया। इसके अलावा, उन्होंने अपनी कप्तानी में 71 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 42 मैच जीते और 23 में हार का सामना किया। वहीं, टेस्ट मैचों में उन्होंने 20 मैच खेले हैं, जिसमें 10 में जीत हासिल की और 6 में हार का सामना किया। उनके कप्तानी अवधि में 4 मैच ड्रॉ हुए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews