Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फिटनेस ट्रैनिंग देख दंग रह गए लोग, सेना के जवान से स्नाइपर शूटिंग की ट्रेनिंग लेते दिखे खिलाडी

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट टीम की फिटनेस ट्रैनिंग देख दंग रह गए लोग, सेना के जवान से स्नाइपर शूटिंग की ट्रेनिंग लेते दिखे खिलाडी

Pakistan Cricket: टी-20 वर्ल्डकप 2024 से पहले सभी टीमें अपनी अपनी प्रैक्टिस में जुटी हुई हैं। हालांकि भारत में अभी इंडियन प्रीमियर लीग यानि आईपीएल का 17 सीजन चल रहा है। दरअसल भारत के खिलाडी और बाकि देशों के भी कई खिलाडी आईपीएल 2024 में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान के खिलाडियों की टी-20 वर्ल्डकप 2024 को लेकर जमकर प्रैक्टिस चल रही हैं।

लेकिन आप सोच रहे होंगे की पाकिस्तान के खिलाडी इस समय वर्ल्डकप के लिए नेट प्रैक्टिस में पसीना बहा रहे होंगे तो आप गलत हैं। दरअसल पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अनोखी प्रैक्टिस की बात अब सारी दुनिया में की जा रही हैं। तो चलिए जानते है आखिर किस तरह से पाकिस्तान क्रिकेट टीम आगामी वर्ल्डकप के लिए प्रैक्टिस कर रही हैं।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को पाकिस्तान आर्मी से ट्रेनिंग लेते देखा जा रहा हैं। जानकारी के अनुसार वीडियो में एक पाकिस्तानी खिलाड़ी को पाकिस्तानी सेना के जवान से स्नाइपर शूटिंग की ट्रेनिंग लेते हुए देखा जा रहा है। वहीं कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी अन्य खिलाडियों को पीठ पर उठाकर दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि ये वीडियो कहां का है अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकी है।

वहीं 31 मार्च को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था। दरअसल उस वीडियो में पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पाकिस्तानी सेना के साथ ट्रेनिंग करते हुए नजर आ रही थी। हालांकि पीसीबी ने इसे लेकर कहा हैं की टी-20 वर्ल्ड कप से पहले टीम की फिटनेस को बढ़ाने के लिए यह फैसला किया गया हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी क्रिकेटरों की यह ट्रेनिंग 28 मार्च से चल रही है। जिसे लेकर सोशल मीडिया पर पाकिस्तान को ट्रोल भी किया जा रहा है कि पाक क्रिक्रेटर्स किस वर्ल्ड कप के लिए इतनी कड़ी तैयारी कर रहे हैं?

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews