Paris Olympics 2024: भारत का गोल्ड का सपना टूटा, सेमीफाइनल मैच में हारी आर्चरी टीम

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की मिश्रित रिकर्व आर्चरी टीम, जिसमें धीरज बोमदेवरा और अंकिता भकत शामिल हैं, सेमीफाइनल में हार गई है। जिससे भारत का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है।
Paris Olympics 2024: भारत का गोल्ड का सपना टूटा, सेमीफाइनल मैच में हारी आर्चरी टीम

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की मिश्रित रिकर्व आर्चरी टीम, जिसमें धीरज बोमदेवरा और अंकिता भकत शामिल हैं, सेमीफाइनल में हार गई है। जिससे भारत का गोल्ड जीतने का सपना टूट गया है। उन्हें साउथ कोरिया की जोड़ी लिम सिहियोन और किम वूजिन ने हराया। हालांकि, इस हार के बावजूद भारतीय टीम के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका बरकरार है।

दरअसल सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी धीरज और अंकिता ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए पहला सेट 38-36 से अपने नाम किया। उनकी इस प्रदर्शन से भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि, इसके बाद वे अपनी लय को बनाए रखने में असफल रहे। साउथ कोरियाई खिलाड़ियों ने प्रभावशाली वापसी करते हुए अगले तीन सेट्स 35-37, 36-38, और 34-36 से जीतकर मुकाबला अपने पक्ष में कर लिया।

भारत के पास कांस्य पदक जीतने का मौका

हालांकि कांस्य पदक के मुकाबले में अब भारतीय जोड़ी धीरज बोमदेवरा और अंकिता भकत अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ खेलेंगी। धीरज और अंकिता ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त किम वूजिन और लिम सिहियोन की जोड़ी से 2-6 से हार का सामना किया था।

दरअसल साउथ कोरिया की जोड़ी ने अपनी अनुभव और रणनीति का बेहतर इस्तेमाल किया, जिससे वे भारत को 2-6 से हराने में सफल रहे। इस हार से भारत के गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अमेरिकी जोड़ी के खिलाफ होने वाले इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भारतीय टीम पूरी तैयारी के साथ उतरेगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews