पैट कमिंस ने पकड़ा दशक का सबसे अच्छा कैच! वीडियो देख हैरान रह गए बड़े-बड़े दिग्गज

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर कमेंटेटर भी हैरान रह गए। दरअसल नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ऑफ स्टंप के अंदर आती गेंद पर कमिंस ने फॉलो थ्रू में दौड़ते हुए एक हाथ से हवा में अविश्वसनीय कैच लपका। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पैट कमिंस ने पकड़ा दशक का सबसे अच्छा कैच!

पैट कमिंस सिर्फ शानदार कप्तानी और गेंदबाजी ही नहीं, बल्कि जरूरत पड़ने पर मैदान पर जादू भी कर सकते हैं। दरअसल इसका ताजा उदाहरण वेस्टइंडीज के खिलाफ ग्रेनेडा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में देखने को मिला है, जहां उन्होंने ऐसा एक हाथ से कैच लपका, जिसे देखकर क्रिकेट प्रेमी दंग रह गए। यह नजारा पहली पारी के नौवें ओवर में देखने को मिला जब कीसी कार्टी बल्लेबाजी कर रहे थे।

दरअसल कमिंस ने ऑफ स्टंप की लाइन पर अंदर आती गेंद फेंकी जिसे कार्टी ठीक से पढ़ नहीं पाए और गेंद बैट का किनारा लेकर शॉर्ट लेग की दिशा में जा उछली। वहां कोई फील्डर तैनात नहीं था, लेकिन कमिंस खुद हवा में लहराते हुए दौड़े और एक हाथ से स्लाइड करते हुए गेंद को पकड़ लिया।

सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़

दरअसल इस कैच ने फैंस को 2005 में इंग्लैंड के पॉल कॉलिंगवुड की मशहूर डाइविंग कैच की याद दिला दी। वहीं पैट कमिंस के इस कैच का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिकेट एक्सपर्ट्स से लेकर फैंस तक हर कोई इसे दशक का सबसे बेहतरीन कैच बता रहे है। वहीं कई क्रिकेट दिग्गजों ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए इस कैच को “द इनक्रेडिबल वन” नाम दिया है।

वहीं कमिंस का ये कैच सिर्फ खूबसूरत नहीं था, बल्कि मैच की अहम स्थिति में आया था जब वेस्टइंडीज अच्छी शुरुआत की कोशिश में थी। इस विकेट ने वेस्टइंडीज के मिडिल ऑर्डर को झटका दिया। कीसी कार्टी महज 6 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 12 गेंदों की उनकी पारी 50 की स्ट्राइक रेट पर रही और विकेट गिरने के समय टीम का स्कोर 40 रन था।

गेंदबाजी में भी कमाल कर रहे पैट कमिंस

दरअसल यह कैच न सिर्फ फील्डिंग कौशल का शानदार उदाहरण है बल्कि यह दिखाता है कि कप्तान कमिंस मैदान में हर रोल में कितना फिट बैठते हैं। एक्स पर शेयर हो रही पोस्ट में कई लोग इसे ‘Catch of the Year’ बता चुके हैं। केवल फील्डिंग नहीं, पैट कमिंस ने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में कुल 16 ओवर गेंदबाजी करते हुए 46 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने 2.90 की इकॉनमी से गेंदबाजी की और कीसी कार्टी के अलावा शाई होप को भी पवेलियन भेजा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews