PBKS vs GT: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे पंजाब और गुजरात के खिलाडी, मैच से पहले यहां जाने पिच रिपोर्ट

PBKS vs GT: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 37वां मुकाबला आज यानि रविवार को पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
PBKS vs GT: आज आईपीएल में आमने-सामने होंगे पंजाब और गुजरात के खिलाडी, मैच से पहले यहां जाने पिच रिपोर्ट

PBKS vs GT: आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 37वां मुकाबला रविवार 21 अप्रैल को मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। दरअसल यह मैच पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। 21 अप्रैल को होने वाले इस मुकाबले में शुभमन गिल के सामने शिखर धवन की चुनौती होने वाली हैं।

वहीं आपको बता दें कि गुजरात अपना पिछला मुकाबला हारकर इस मैच में उतरेगी। जिसके चलते गुजरात जीत की पटरी पर वापसी करना चाहेगी। हालांकि पंजाब इस सीजन अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है ऐसे में गुजरात के लिए पंजाब को हराना आसान नहीं होगा।

इस सीजन में दोनों टीमों का सफर:

आईपीएल 2024 के इस सीजन की बात की जाए तो इस सीजन में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। वहीं आज के मैच में भिड़ने वाली पंजाब और गुजरात की टीमों की बात की जाए तो यह सीजन उनके लिए अभी अच्छा साबित हो रहा है। दरअसल इस सीजन में गुजरात टाइटंस ने 7 मुकाबले खेले है जिसमें में से 3 में जीत और 4 में हार का सामना किया है। जिसके चलते टीम अंक तालिका में 8वें स्थान पर है। वहीं पंजाब किंग्स की बात की जाए तो पंजाब ने 7 मैच खेले हैं जिसमें में से सिर्फ 2 जीत और 5 में हार का सामना किया है। जिसके चलते टीम अंक तालिका में 9वें स्थान पर है।

जानें के मैच की पिच रिपोर्ट:

वहीं मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस स्टेडियम की पिच की बात करें तो, इस मैदान पर गेंदबाजों का कब्जा माना जाता है। हालांकि पिच पर स्पिनर्स और पेसर्स दोनों को ही मदद मिलेगी। जिसके चलते बल्लेबाज को इस मैदान पर धैर्य से बल्लेबाजी करनी होगी। दरअसल गेंदबाजों की अच्छी गेंदबाजी से बड़ा स्कोर खड़ा करना मुश्किल हो सकता है। हालांकि इस मैदान पर खेले गए दो मुकाबले में 170 रन प्लस के स्कोर बने हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews