आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल पर डालें नजर, यहां जानिए किसके पास है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

आईपीएल 2025 में धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। अब तक सभी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज इस खबर में हम आपको आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप होल्डर के बारे में बताने जा रहे हैं।
आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल पर डालें नजर, यहां जानिए किसके पास है ऑरेंज कैप और पर्पल कैप

आईपीएल में सभी मैच रोमांचक देखने को मिल रहे हैं। कोलकाता और बेंगलुरु के बीच हुए पहले मुकाबले के बाद से ही सभी मैच दर्शकों को रोमांच से भर रहे हैं। सभी फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं। मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंच रहे हैं। बीते दिन हैदराबाद और कोलकाता की टीम के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें कोलकाता ने हैदराबाद को 80 रनों से हरा दिया। कोलकाता की इस जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अब तक कई टीमों ने अपने चार मुकाबले खेल लिए हैं, जबकि कुछ टीमों ने तीन मुकाबले, वहीं कुछ टीमों ने अब तक सिर्फ दो ही मुकाबले खेले हैं।

आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डाली जाए तो इस समय हैदराबाद की टीम लगातार मैच हारने के चलते अंक तालिका में सबसे नीचे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम भी नौवें स्थान पर मौजूद है। इन दोनों टीमों को जल्द ही मैच जीतना शुरू करना होगा, वरना वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।

पहले स्थान पर यह टीम है मौजूद

आईपीएल 2025 की पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो इस समय पहले स्थान पर पंजाब किंग्स की टीम मौजूद है। पंजाब ने दो मुकाबले खेले हैं, जिनमें दो जीत हासिल की है। वह प्लस 1.48 के नेट रन रेट के साथ पहले स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम मौजूद है। दिल्ली ने दो मैच खेले हैं, दो जीत हासिल की है और उसका नेट रन रेट प्लस 1.320 है। तीसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम मौजूद है। बेंगलुरु ने तीन मैचों में दो जीत हासिल की है, जबकि एक हार का सामना करना पड़ा है। टीम का नेट रन रेट प्लस 1.149 है। वहीं टॉप टीमों में इस समय गुजरात टाइटंस की टीम भी शामिल है। गुजरात ने तीन मुकाबलों में दो जीत हासिल की है और एक हार मिली है। टीम का नेट रन रेट 0.807 है।

आईपीएल 2025 के पॉइंट्स टेबल पर डालें नजर

इस खिलाड़ी के पास है ऑरेंज कैप

वहीं ऑरेंज कैप होल्डर और पर्पल कैप होल्डर पर नजर डाली जाए तो इस समय ऑरेंज कैप होल्डर निकोलस पूरन हैं। निकोलस पूरन ने तीन मैचों में 189 रन बनाए हैं। उन्होंने 219 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। दूसरे नंबर पर साई सुदर्शन का नाम शामिल है। साई सुदर्शन ने 186 रन बनाए हैं। वहीं तीसरे नंबर पर जोस बटलर ने 166 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर 150 रन के साथ मौजूद हैं और पांचवें नंबर पर ट्रैविस हेड का नाम है। ट्रैविस हेड ने अब तक 140 रन बनाए हैं।

इस खिलाड़ी के पास है पर्पल कैप

पर्पल कैप पर नजर डाली जाए तो इस समय पहले स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स के नूर अहमद मौजूद हैं। नूर अहमद ने अब तक सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के मिचेल स्टार्क मौजूद हैं। स्टार्क ने 8 विकेट लिए हैं। तीसरे नंबर पर वरुण चक्रवर्ती का नाम है। उन्होंने 6 विकेट अपने नाम किए हैं। जबकि चौथे नंबर पर जोश हेजलवुड का नाम है। उन्होंने भी 6 विकेट अपने नाम किए हैं। और पांचवें नंबर पर साई किशोर मौजूद हैं, जिन्होंने अब तक 6 विकेट अपने नाम किए हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews