ICC Womens World Cup: वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम पर होगी पैसों की बरसात, मिलेंगे इतने करोड़ रुपए, जानिए अन्य टीमों को कितनी मिलेगी राशि

भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अब 2 नवंबर रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। जीतने वाली टीम को बंपर प्राइज मनी मिलने वाली है। चलिए जानते हैं कि विजेता समेत किस टीम को कितनी राशि मिलेगी।
ICC Womens World Cup 2025

ICC Womens World Cup 2025

इस समय ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 (ICC Women’s Cricket World Cup 2025) चल रहा है। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। अब 2 नवंबर रविवार को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने अभी तक खिताब नहीं जीत पाई है। अब बात करते है प्राइज मनी (Prize Money) की। वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी मिलने वाली है। टीम पर पैसों की बारिश होगी। चलिए जानते हैं कि जीतने वाली टीम को कितनी प्राइज मनी मिलेगी?

वर्ल्ड कप विजेता की प्राइज मनी

महिला वर्ल्ड कप 2025 में जो भी टीम चैम्पियन बनेगी उस पर पैसों की बरसात होगी। महिला वर्ल्ड कप के 13वें संस्करण की विजेता टीम को 4.48 मिलियन डॉलर यानि लगभग 40 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं रनर अप (दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम) को 2.24 मिलियन डॉलर यानि लगभग 20 करोड़ रुपये मिलेंगे। बता दें कि ये दोनों राशियां पिछले वर्ल्ड कप से कई ज्यादा हैं।

टूर्नामेंट में अन्य टीमों को कितने रुपए मिले?

सेमीफाइनल में हारने वाली दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को एकसमान 1.12 मिलियन डॉलर यानि लगभग 9.3 करोड़ रुपये की रकम मिली है। अंकतालिका में 5वें और 6वें स्थान पर आने वाली टीमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड को एकसमान 700000 डॉलर यानि लगभग 5.8 करोड़ रुपये मिले हैं। इसके अलावा 7वें और 8वें स्थान पर रहने वाली टीमें बांग्लादेश और पाकिस्तान को 280000 डॉलर यानि लगभग 2.3 करोड़ रुपये मिले हैं।

इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए प्रत्येक टीम को 250000 डॉलर यानि लगभग 2 करोड़ रुपये की गारंटी मनी अलग से दी जा रही है। यही नहीं ग्रुप स्टेज के दौरान हर मैच में जीत पर टीम्स को 34,314 डॉलर यानि लगभग 28 लाख रुपये मिले हैं।

कहां देखें फाइनल मुकाबला?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे होगा। वहीं लाइव प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। इसके अलावा लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर आएगी। वहीं डीडी स्पोर्ट्स पर फाइनल मैच का लाइव प्रसारण फैंस फ्री में देख सकते हैं।

दोनों टीमों का स्क्वाड

दक्षिण अफ्रीका महिला टीम: लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तंजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्टा, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, एनेरी डर्कसन, नोंडुमिसो शंगासे, काराबो मेसो।

भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews