आउट होने के बाद फिर से बल्लेबाजी करने पहुंचे रहाणे, मैदान पर देखने को मिला बड़ा ड्रामा, जानिए पूरा मामला

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में बड़ा ड्रामा देखने को मिला। दरअसल, मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अजिंक्य रहाणे को आउट होने के बाद पवेलियन से वापस बुलाया गया। इस खबर में जानिए, यह पूरा मामला क्या है।
आउट होने के बाद फिर से बल्लेबाजी करने पहुंचे रहाणे, मैदान पर देखने को मिला बड़ा ड्रामा, जानिए पूरा मामला

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन के दूसरे चरण के मुकाबले खेले जा रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में सभी भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा, ऋषभ पंत और यशस्वी जयसवाल जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। 23 जनवरी से मुंबई और जम्मू-कश्मीर के बीच पहला मुकाबला खेला गया। इस शानदार मैच में कई रोमांचक पल देखने को मिले, वहीं अब इस मैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह वीडियो अजिंक्य रहाणे का है। अजिंक्य रहाणे को एक बार अंपायर ने आउट दे दिया था, लेकिन वह दोबारा पवेलियन से बल्लेबाजी करने लौट गए। इसके बाद बड़ा ड्रामा देखने को मिला। पूरी घटना 25वें ओवर की बताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

25वें ओवर में उमर नजीर गेंदबाजी कर रहे थे। उमर नजीर की एक गेंद को रहाणे ने खेला, लेकिन बल्ले का किनारा लगकर गेंद विकेटकीपर के दस्तानों में चली गई। इस पर अंपायर ने उंगली खड़ी कर दी और रहाणे को आउट दे दिया गया। रहाणे पवेलियन की ओर लौट गए, लेकिन पवेलियन के नजदीक पहुंचते ही थर्ड अंपायर ने नजीर की गेंद को नो बॉल करार दे दिया। इस बीच, जब तक रहाणे वापस लौटते, तब तक क्रीज पर शार्दुल ठाकुर आ चुके थे। इसके बाद दोनों अंपायरों ने निर्णय किया कि रहाणे को वापस बुलाया जाए। शार्दुल ठाकुर को वापस लौटाया गया और रहाणे को फिर से बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतारा गया।

रहाणे को भी नहीं आया समझ

हालांकि, रहाणे इस निर्णय से चौंक गए। कुछ देर तक उन्हें यह समझ नहीं आया कि आखिर मैदान पर क्या हो रहा है। यह पूरा ड्रामा जम्मू-कश्मीर की टीम और दर्शकों के सामने हुआ। हालांकि, अंपायर ने स्पष्ट किया कि नजीर ने नो बॉल डाली थी। दरअसल, रहाणे के आउट होने के समय मैदान पर अच्छा-खासा क्राउड मौजूद था, जिसके चलते रहाणे को यह समझ नहीं आया कि अंपायर इसे नो बॉल क्यों कह रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। रहाणे ने दूसरी पारी में 35 गेंदों में 16 रनों की पारी खेली।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews