
भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है यह मुकाबला बेहद ही रोमांचक मोड़ पर आकर खड़ा हो चुका है। दरअसल इंग्लैंड ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था और टीम ने 387 रन का स्कोर बनाया था। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम ने भी अपनी पहली पारी में 387 रन का ही स्कोर बनाया है। वहीं भारत की इस पारी में केएल राहुल का शतक देखने को मिला, जबकि ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा का शानदार अर्धशतक भी देखने को मिला।
दरअसल इस मैच में रविंद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाया है। वहीं इस अर्धशतक के साथ ही रविंद्र जडेजा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। यह रिकॉर्ड जडेजा ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में बनाया है। ऐसा अब तक दुनिया में कोई भी खिलाड़ी नहीं कर पाया है।
ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
दरअसल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रविंद्र जडेजा के नाम कुल 15 टेस्ट अर्धशतक हो गए हैं। इतना ही नहीं, रविंद्र जडेजा के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 130 से अधिक विकेट भी हो गए हैं। इस समय वह 134 विकेट ले चुके हैं और 2000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रविंद्र जडेजा ने 15 अर्धशतक, 130 विकेट और 2000 से ज्यादा रनों का अनोखा मुकाम हासिल किया है। दरअसल ऐसा करने वाले रविंद्र जडेजा दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक यह रिकॉर्ड किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाया था और इतने विकेट लेकर कोई भी ऑलराउंडर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में नहीं खेल रहा है।
केएल राहुल ने टेस्ट करियर का दसवां शतक लगाया
बता दें कि केएल राहुल ने तीसरे टेस्ट मैच में अपने टेस्ट करियर का दसवां शतक लगाया। राहुल ने पांचवें विकेट के लिए ऋषभ पंत के साथ शानदार साझेदारी की। हालांकि 254 के स्कोर पर केएल राहुल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा। इसके बाद रविंद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी ने शानदार बल्लेबाजी की। दोनों ने छठे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। रेड्डी 30 रन बनाकर पवेलियन की ओर लौट गए, जबकि रविंद्र जडेजा ने शानदार अर्धशतक लगाया। बता दें कि इस समय भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर चल रही है और तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। ऐसे में दोनों टीमें यह टेस्ट जीतकर सीरीज में बढ़त बनाने की कोशिश कर रही हैं।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

