आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव, रविंद्र जडेजा को नुकसान, नोमान अली की टॉप 10 में एंट्री

बुधवार को आईसीसी की ओर से ताजा रैंकिंग जारी की गई। इस रैंकिंग में देखने को मिला है कि रविंद्र जडेजा को एक पायदान का नुकसान हुआ है, हालांकि जसप्रीत बुमराह टॉप पर बरकरार हैं।
आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में हुआ बड़ा बदलाव, रविंद्र जडेजा को नुकसान, नोमान अली की टॉप 10 में एंट्री

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 908 पॉइंट्स के साथ आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। वहीं, बैटिंग रैंकिंग में अब दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। हाल ही में खेली गई पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज में नोमान अली और सऊद शकील को बड़ा फायदा हुआ है।

दरअसल, बुधवार को आईसीसी की ओर से ताजा रैंकिंग जारी की गई। इस रैंकिंग में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, हालांकि शुरुआती नामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह बरकरार हैं। बुमराह ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज में 32 विकेट अपने नाम किए थे, जिसके चलते वह टॉप पर बने हुए हैं।

नोमान अली की टॉप 10 में एंट्री

आईसीसी की ताजा रैंकिंग के अनुसार, पहले नंबर पर जसप्रीत बुमराह हैं। उनके बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस 841 अंकों के साथ मौजूद हैं, जबकि तीसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के कगिसो रबाडा 837 अंकों के साथ हैं। इस रैंकिंग की लिस्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नमन अली टॉप 10 में शामिल हो गए हैं। बता दें कि नोमान अली ने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ छह विकेट लिए थे, जिसके चलते उन्हें दो स्थान का फायदा हुआ है। अब नोमान अली 11वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

यशस्वी जायसवाल के अलावा ऋषभ पंत टॉप 10 में शामिल

वहीं, रविंद्र जडेजा को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है। रविंद्र जडेजा पहले नौवें स्थान पर थे, लेकिन अब वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के साजिद खान ने 18 स्थान की छलांग लगाई है। दमदार प्रदर्शन के चलते साजिद खान अब 23वें स्थान पर हैं। अगर बैटर की बात करें, तो पहले नंबर पर जो रूट शामिल हैं। दूसरे पर हैरी ब्रूक मौजूद हैं और तीसरे पर केन विलियमसन हैं। चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल 847 अंकों के साथ मौजूद हैं। इस लिस्ट में टॉप 10 में दो भारतीय खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल के अलावा ऋषभ पंत दसवें स्थान पर हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews