रवींद्र जडेजा के घुटने की होगी सर्जरी, T20 वर्ल्ड कप में नहीं हो पाएंगे शामिल

FbphEIkWQAEjQC3

खेल, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिन ही रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को घुटने में चोट लगने की वजह से एशिया कप से बाहर होना पड़ा। रिपोर्ट्स की माने तो इस साल वो T20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे। उनके घुटने में लगी चोट के करण उन्हें सर्जरी करवानी पड़ेगी, जिसके कारण वो टी20 वर्ल्ड में शामिल नहीं पाएंगे। बता दें की इस ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड का आयोजन होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो घुटने की सर्जरी के कारण वो कुछ समय के लिए नहीं खेल पाएंगे।

यह भी पढ़े… Business Idea: मेहंदी की खेती कर देगा आपको मालामाल, कम लागत में मिलेगा तगड़ा मुनाफा, करें ये काम

इंडियन क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने अब तक एशिया में 2 मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होनें भारत और पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान बेहतरीन परफॉरमेंस देकर टीम को जीत दिलाने में भी एहम किरदार निभाया था। वहीं उनकी जगह बीसीसीआई ने अक्षर कुमार को नियुक्त किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई के अधिकारी ने यह जानकारी दी की जडेजा के घुटने की चोट काफी सीरियस है, इसके लिए उन्हें सर्जरी के लिए भी जाना पड़ सकता है और बहुत जल्द इस मामले में बीसीसीआई कोई एक्शन भी ले सकता है। उनके वापस लौटने में थोड़ा समय भी लग सकता है। यह भी कहा जा रहा है जडेजा की रिकीवरी होने में 6 महीनों का समय लग सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि अब तक आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews