RCB vs DC: RCB के सामने आज होगी दिल्ली, DC को हराकर आज बेंगलुरु बन सकती है प्लेऑफ की दावेदार, दिल्ली को भी यह मैच जीतना जरूरी

RCB vs DC: आज आईपीएल के 62वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होने वाले है। आपको बता दें यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार शाम 7. 30 बजे यह मैच खेला जाएगा।
RCB vs DC: RCB के सामने आज होगी दिल्ली, DC को हराकर आज बेंगलुरु बन सकती है प्लेऑफ की दावेदार, दिल्ली को भी यह मैच जीतना जरूरी

RCB vs DC: आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दरअसल यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला है। वहीं रविवार 12 मई को होने वाले इस मैच से पहले हम आपको बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट देने वाले है।

दरअसल आज के मैच में विराट कोहली और डेविड वार्नर आमने-सामने होंगे। आपको बता दें कि आज के मैच में दोनों टीमों का यह मैच जीतना जरूरी है। अगर आज आरसीबी यह मैच हार जाता है तो वह आईपीएल की ट्रॉफी की रेस से बाहर हो जाएगा। जबकि दिल्ली की भी यही स्थिति है।

आईपीएल 2024 के 62वे मुकाबले में आज आरसीबी के सामने दिल्ली कैपिटल्स की चूनौती होगी। आपको बता दें की बेंगलुरु ने अपना पिछला मुकाबला जीता था। वहीं आज बेंगलुरु को जीतना जरूरी हैं। यदि आज के मुकाबले में दिल्ली हार जाती है तो आज आरसीबी आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से एक कदम और आगे बढ जाएगी।

बेंगलुरु ने पिछले 3 मुकाबले में जीत हासिल की:
दरअसल बेंगलुरु और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में बेंगलुरु को जीत मिली थी। जबकि बात की जाए दिल्ली की तो दिल्ली ने अपना पिछला मैच जीता था। इसी के चलते दिल्ली की टीम आज एक बार फिर इस मैच को जीतकर प्लेऑफ के लिए आगे बढ़ने की कोशिश करेगी। दरअसल आईपीएल 2024 में अब तक बेंगलुरु ने चार मैचों में जीत हासिल की है और 8 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज के मैच से पहले चलिए बात करते है आज के मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में।

जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आज आईपीएल 2024 का 62वा मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल यहां की पिच की बात की जाए तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जानकारी दे दें की एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते है।

एक मुकाबले में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें केकेआर ने लक्ष्य को हासिल कर लिया था और जीत दर्ज की थी। दरअसल रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें ज्यादा कारगर साबित होती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। जबकि स्पिनर्स इस मैदान पर काफी महंगे साबित होते है।

आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, लॉकी फर्ग्यूसन, यश दयाल।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम: अक्षर पटेल (कप्तान), जैक फ्रेजर-मैगर्क, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, यश ढुल/कुमार कुशाग्र, सुमित कुमार, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार और झाय रिचर्डसन, खलील अहमद।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews