RCB vs GT: आईपीएल 2024 में आज RCB vs GT में करो या मरो की टक्कर, बेंगलुरु और गुजरात दोनों को जीत जरूरी, मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

RCB vs GT: आज आईपीएल के 52वे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस आमने-सामने होने वाले है। आपको बता दें यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
RCB vs GT: आईपीएल 2024 में आज RCB vs GT में करो या मरो की टक्कर, बेंगलुरु और गुजरात दोनों को जीत जरूरी, मैच से पहले जानें आज की पिच रिपोर्ट

RCB vs GT: आईपीएल 2024 का 52वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दरअसल यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाला है। वहीं मंगलवार 04 मई को होने वाले इस मैच से पहले हम आपको बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट देने वाले है। दरअसल आज के मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल आमने-सामने होंगे।

आईपीएल 2024 के 52वे मुकाबले में आज आरसीबी के सामने गुजरात टाइटंस की चूनौती होगी। आपको बता दें की बेंगलुरु ने अपना पिछला मुकाबला जीता था। वहीं आज बेंगलुरु को जीतना जरूरी हैं। यदि आज के मुकाबले में बेंगलुरु हार जाती है तो आज आरसीबी आईपीएल 2024 की प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी।

बेंगलुरु ने पिछले 2 मुकाबले में जीत हासिल की:

दरअसल बेंगलुरु और गुजरात के बीच हुए मुकाबले में बेंगलुरु को जीत मिली थी। जबकि बात की जाए गुजरात की तो गुजरात टाइटन ने अपना पिछला मैच बेंगलुरु के खिलाफ ही हारा था। इसी के चलते गुजरात की टीम आज जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दरअसल आईपीएल 2024 में अब तक बेंगलुरु ने तीन मैचों में जीत हासिल की है और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज के मैच से पहले चलिए बात करते है आज के मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में।

जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आज आईपीएल 2024 का 15वा मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल यहां की पिच की बात की जाए तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जानकारी दे दें की एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते है। पिछले मुकाबले में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें केकेआर ने लक्ष्य को हासिल कर लिया था और जीत दर्ज की थी। दरअसल रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें ज्यादा कारगर साबित होती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। जबकि स्पिनर्स इस मैदान पर काफी महंगे साबित होते है।

जानें आज के मैच के लिए दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम– फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा और यश दयाल, महिपाल लोमरोर।

गुजरात टाइटंस की टीम– शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, आर साई किशोर, नूर अहमद और मोहित शर्मा, उमेश यादव।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews