RCB vs LSG Pitch Report: आज आईपीएल 2024 के 15वे मुकाबले में बेंगलुरु और लखनऊ होंगे आमने-सामने, मैच से पहले जानिए आज की पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Pitch Report: आज आईपीएल 2024 के 15वे मुकाबले में बेंगलुरु और लखनऊ होंगे आमने-सामने, मैच से पहले जानिए आज की पिच रिपोर्ट

RCB vs LSG Pitch Report: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। दरअसल यह मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाला है। वहीं मंगलवार 2 अप्रैल को होने वाले इस मैच से पहले हम आपको बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट देने वाले है। दरअसल आज के मैच में विराट कोहली और केएल राहुल आमने-सामने होंगे। आईपीएल 2024 के 15वे मुकाबले में आज आरसीबी के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की चूनौती होगी। आपको बता दें की बेंगलुरु ने अपना पिछला मुकाबला केकेआर के खिलाफ खेला था जिसमें बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ा था।

बेंगलुरु ने तीन मैचों में से मात्र 1 में जीत हासिल की:

दरअसल बेंगलुरु और केकेआर के बीच हुए मुकाबले में बेंगलुरु को इसी मैदान पर हारी का सामना करना पड़ा था। जबकि बात की जाए लखनऊ की तो लखनऊ ने अपना पिछला मैच जीता था। इसी के चलते लखनऊ आज आत्मविश्वास के चलते मैदान में उतरेगा। दरअसल आईपीएल 2024 में अब तक बेंगलुरु ने तीन मैचों में से मात्र 1 में जीत हासिल की है और 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वहीं आज के मैच से पहले चलिए बात करते है आज के मैच की पिच रिपोर्ट के बारे में।

जानिए आज के मैच की पिच रिपोर्ट:

आज आईपीएल 2024 का 15वा मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला है। दरअसल यहां की पिच की बात की जाए तो यहां बल्लेबाजों का दबदबा रहता है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जानकारी दे दें की एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबले हाई-स्कोरिंग मुकाबले होते है। पिछले मुकाबले में इस मैदान पर हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें केकेआर ने लक्ष्य को हासिल कर लिया था और जीत दर्ज की थी। दरअसल रिकॉर्ड की बात की जाए तो इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमें ज्यादा कारगर साबित होती है। हालांकि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है। जबकि स्पिनर्स इस मैदान पर काफी महंगे साबित होते है।

किस टीम का पलड़ा रहेगा भारी:

आपको बता दें की लखनऊ सुपर जायंट्स ने आरसीबी के खिलाफ अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं। जिसमें आरसीबी ने अब तक 3 मैचों में जीत दर्ज की है। ऐसे में इस मैच में आरसीबी का पलड़ा भारी हो सकता है। लेकिन अपना पिछले मुकाबले में जीत मिल जाने के बाद लखनऊ की टीम के पास आ आत्मविश्वास ज्यादा रहेगा। ऐसे में बेंगलुरु के लिए लखनऊ को हराना इतना आसान नहीं होगा।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews