इंग्लैंड में प्रैक्टिस के पहले दिन ही भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

20 जून से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले ही टीम इंडिया को झटका लगा है। प्रैक्टिस कैंप के पहले दिन स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत को बैटिंग करते समय हाथ में चोट लग गई है। चोट कितनी गंभीर है यह अभी साफ नहीं है लेकिन फिजियो टीम अलर्ट मोड में है। हालांकि सीरीज से पहले पंत की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
rishabh pant

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तैयारी के साथ वहां पहुंच चुकी है, लेकिन प्रैक्टिस के पहले ही दिन एक चिंताजनक खबर सामने आई। दरअसल स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ और उप-कप्तान ऋषभ पंत को अभ्यास के दौरान हाथ में चोट लग गई। बल्लेबाजी करते समय एक तेज़ गेंद उनके बाएं हाथ की कोहनी के पास लगी, जिसके बाद उन्हें दर्द में देखा गया। तुरंत ही मेडिकल टीम ने बर्फ और पट्टी से प्राथमिक इलाज किया, लेकिन फैंस की चिंता इस बात को लेकर है कि क्या पंत टेस्ट सीरीज से पहले पूरी तरह फिट हो पाएंगे?

वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत को चोट उस समय लगी जब वह बैकेनहैम में नेट्स पर बैटिंग कर रहे थे। यह स्पष्ट नहीं है कि गेंद किसी थ्रोडाउन स्पेशलिस्ट की थी या भारतीय गेंदबाज की, लेकिन पंत का दर्द देखकर टीम मैनेजमेंट अलर्ट हो गया। उन्हें तुरंत नेट्स से बाहर कर दिया गया और फिजियो टीम ने बर्फ लगाकर सूजन रोकने की कोशिश की।

पंत नेट्स में पूरी लय में नहीं दिखे

दरअसल इस चोट से पहले भी पंत नेट्स में पूरी लय में नहीं दिखे। रिपोर्ट्स के अनुसार, बैटिंग के दौरान वह कई बार चूके और दो-तीन बार आउट भी हुए। इससे साफ है कि लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रहे पंत अभी पूरी तरह लय में नहीं आए हैं। अगर उनकी चोट गंभीर हुई, तो भारत के लिए यह बड़ा झटका साबित हो सकता है, खासकर तब जब टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर इस बार खास तैयारी के साथ गई है। 6 जून को लंदन पहुंची टीम ने पहले दिन आराम किया और फिर हल्की फिटनेस ड्रिल्स के बाद 8 जून से स्किल प्रैक्टिस शुरू की।

टेस्ट सीरीज से पहले ही मुश्किल में टीम इंडिया

वहीं लंदन के पास बैकेनहैम में टीम का 10 दिन का ट्रेनिंग कैंप चल रहा है। यहां का माहौल और मौसम इंग्लैंड की कंडीशंस के हिसाब से खिलाड़ियों को ढालने के लिए चुना गया है। टीम का लक्ष्य 18 साल बाद इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज जीतना है, लेकिन पंत की चोट ने इस मिशन पर असर डालने का खतरा पैदा कर दिया है। ऋषभ पंत सिर्फ एक विकेटकीपर नहीं, बल्कि भारत की मिडल ऑर्डर की मजबूती भी हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी इंग्लैंड की परिस्थितियों में टीम इंडिया को बढ़त दिला सकती थी। अगर उनकी चोट गंभीर हुई तो केएस भरत या इशान किशन जैसे विकल्पों को देखना पड़ेगा, जो अनुभव के मामले में पीछे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews