
ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट टीम में दिखाई नहीं दे रहे हैं। टेस्ट सीरीज के दौरान ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे और भारतीय टीम से बाहर हो गए थे। यही कारण है कि अब एशिया कप 2025 में भी वह नजर नहीं आ रहे हैं और फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। ऋषभ पंत अपनी खतरनाक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, ऐसे में एशिया कप में उनका ना होना भारतीय क्रिकेट फैंस को निराश कर रहा है। लेकिन अब पंत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
दरअसल रिपोर्ट्स की मानें तो ऋषभ पंत को टीम इंडिया में वापसी करने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, लेकिन वह जल्द ही मैदान पर नजर आ सकते हैं। दरअसल वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं।
क्या वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा?
दैनिक जागरण की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुना जाएगा। वह भारतीय टीम के स्क्वॉड का हिस्सा नहीं रहेंगे। लेकिन तीन से चार सप्ताह बाद वह मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि अक्टूबर के महीने में ही भारतीय टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। अब तक भारतीय टीम के स्क्वॉड का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन संभव है कि ऋषभ पंत टीम से बाहर रह सकते हैं। जबकि वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम को तीन वनडे और पांच T20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाएगी। सवाल उठ रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऋषभ पंत को मौका मिलेगा।
कब कर सकते हैं वापसी?
दरअसल 15 सितंबर को ऋषभ पंत बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी पहुंचे थे। इस दौरान उनकी मेडिकल जांच भी की गई। मेडिकल स्टाफ का कहना है कि ऋषभ पंत को लगभग एक सप्ताह के भीतर वॉकिंग बूट से छुटकारा दिलाने की प्लानिंग की जा रही है। अब ऋषभ पंत का रिकवरी प्रोसेस पूरा होने वाला है। उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही बिना बूट्स का सहारा लिए ठीक से चल सकेंगे। उनके फ्रैक्चर वाले हिस्से को जल्द ही रिकवर करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में वापसी कर सकते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 14 नवंबर से खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलकाता में होगा, जबकि दूसरा मैच 22 नवंबर को खेला जाएगा।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

