क्या RCB के कप्तान होंगे ऋषभ पंत? रजत पाटीदार भी बन सकते हैं उपकप्तान? इन बड़े चेहरों पर रहेगी टीम की नजर

RCB की टीम इस बार के मेगा ऑक्शन में न सिर्फ एक अच्छे खिलाडी की तलाश में रहेगी बल्कि इस बार टीम को एक कप्तान की तलाश भी रहेगी। दरअसल टीम ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और जोश बटलर पर दाव खेल सकती है। वहीं तेज गेंदबाज में टीम दीपक चाहर पर भी बोली लगा सकती है।
क्या RCB के कप्तान होंगे ऋषभ पंत? रजत पाटीदार भी बन सकते हैं उपकप्तान? इन बड़े चेहरों पर रहेगी टीम की नजर

RCB की टीम को अपने कप्तान की तलाश है। दरअसल पिछले सीजन के कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को रिलीज करने के बाद अब टीम के पास कप्तान नहीं है। हालांकि कुछ खबरों में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली को टीम एक बार फिर कप्तानी सौंप सकती है। वहीं इस बात पर अभी टीम की और से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो RCB का मेनेजमेंट विराट को टीम का कप्तान बनाने के पक्ष में नहीं दिखाई दे रहा है।

हालांकि इसके बाद अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि टीम की कमान किसे सौंपी जाएगी। जबकि रिपोर्ट की मानें तो आईपीएल के मेगा ऑक्शन में टीम की नजर एक भारतीय कप्तान पर रहने वाली है। इस बार के मेगा ऑक्शन में कई बड़ी टीमों के कप्तान भी दिखाई देंगे।

क्या ऋषभ पंत होंगे कप्तान और रजत पाटीदार उपकप्तान?

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत को टीम से रिलीज कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि RCB की टीम मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत पर नजर रखने वाली है। टीम पंत को एक कप्तान के रूप में खिला सकती है। ऋषभ पंत ने पिछले सीजन दिल्ली की टीम की कप्तानी की थी। ऐसे में आरसीबी की टीम ऋषभ पंत पर भी दाव खेल सकती है। वहीं ऋषभ पंत अगर कप्तान बनते हैं तो टीम रजत पाटीदार को उपकप्तान के रूप में चुन सकती है। अगर ऐसा होता है तो टीम के पास कप्तान और उपकप्तान दोनों ही भारतीय हो जाएंगे।

श्रेयस अय्यर और केएल राहुल पर भी हो सकती है नजरें

वहीं RCB की टीम केएल राहुल और श्रेयस अय्यर पर भी एक बड़ा दाव खेल सकती है। श्रेयस अय्यर ने पिछले सीजन बतौर कप्तान कोलकाता नाइट राइडर्स को ख़िताब जिताया था। हालांकि टीम ने बाबजूद इसके श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया। ऐसे RCB की टीम की नजर श्रेयस अय्यर पर भी हो सकती है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो RCB की टीम केएल राहुल पर ज्यादा फोकस करने वाली है। राहुल 2016 में RCB की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। टीम ने 2016 में फाइनल खेला था, ऐसे में टीम एक बार फिर केएल राहुल पर भरोसा कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews