Rohit-Hardik MI Captaincy: रोहित-हार्दिक विवाद पर जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा, कहा – “हार्दिक के साथ मेरा…. पढ़ें खबर

Rohit-Hardik MI Captaincy: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के कप्तानी विवाद पर अपनी राय रखी है, जिसमें हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा के बीच कप्तानी को लेकर हुई चर्चा पर जसप्रीत बुमराह ने बड़ी बात कही है।
Rohit-Hardik MI Captaincy: रोहित-हार्दिक विवाद पर जसप्रीत बुमराह का बड़ा खुलासा, कहा – “हार्दिक के साथ मेरा…. पढ़ें खबर

Rohit-Hardik MI Captaincy: आईपीएल 2024 के सीज़न में, मुंबई इंडियंस ने पांच बार के चैंपियन कप्तान रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया था। दरअसल हार्दिक को गुजरात टाइटंस से कैश डील के माध्यम से मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। हालांकि हार्दिक की कप्तानी को लेकर फैंस की प्रतिक्रियाएँ मिश्रित रही थीं और उन्होंने हार्दिक की कड़ी आलोचना की थी। वहीं अब इस विवाद पर जसप्रीत बुमराह ने खुलासा किया है कि टीम के अंदर सब कुछ कैसा था।

दरअसल बुमराह ने कहा कि टीम में सभी खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को पूरा समर्थन दिया और हार्दिक को भी पूरी तरह से समर्थन मिला। उन्होंने बताया कि टीम के सभी सदस्य एकजुट थे और नए कप्तान से खुलकर बात कर रहे थे। वहीं बुमराह के अनुसार, कुछ बातें आपके नियंत्रण में नहीं होती हैं, और टीम एकजुट होकर इस स्थिति का सामना कर रही थी।

हार्दिक के साथ मेरा अच्छा अनुभव रहा – बुमराह

जानकारी के अनुसार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ से बातचीत करते हुए बुमराह ने कहा कि, “हम एक टीम के रूप में किसी को भी पीछे नहीं छोड़ सकते है। हम एक-दूसरे की मदद करने की कोशिश कर रहे थे। हार्दिक के साथ मेरा अच्छा अनुभव रहा है, और हम उसे पूरी तरह से समर्थन दे रहे थे।”

जानिए क्या बोले जसप्रीत बुमराह

वहीं उन्होंने आगे कहा कि, “अंदर का सर्कल मदद करता है, लेकिन टीम के रूप में हम उसे बढ़ावा नहीं देते। हम उसकी सहायता कर रहे थे और लगातार उससे बात कर रहे थे। कुछ चीजें आपके नियंत्रण से बाहर होती हैं, लेकिन जब हमने वर्ल्ड कप जीता, तो स्थिति बदल गई।”

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के बाद की स्थितियों में बड़ा बदलाव आया है। भारत ने जून में 2024 टी20 वर्ल्ड कप बारबाडोस में जीता था, जिसमें हार्दिक पांड्या का महत्वपूर्ण योगदान था। इस जीत के बाद फैंस का नजरिया हार्दिक के प्रति सकारात्मक हो गया और वह हीरो के रूप में देखे जाने लगे।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews