इतिहास में पहली बार वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, ICC Rankings में अफगानिस्तान ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन

आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में रोहित शर्मा ने कमाल कर दिखाया है। इतिहास में पहली बार वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 121 रन की पारी के चलते दो स्थान का फायदा लिया है। हालांकि इस दौरान विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है, जबकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल को दो स्थान का नुकसान दिखाई दिया है।
इतिहास में पहली बार वनडे के नंबर वन बल्लेबाज बने रोहित शर्मा, ICC Rankings में अफगानिस्तान ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन

इतिहास में पहली बार रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में नंबर वन बल्लेबाज बन गए हैं। आईसीसी की ताजा रैंकिंग में रोहित शर्मा ने यह मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही आईसीसी वनडे रैंकिंग में सबसे उम्रदराज टॉपर में भी उनका नाम शामिल हो गया है। वहीं वनडे रैंकिंग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। शुभमन गिल जो अब तक पहले नंबर पर थे, अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जर्दान ने कब्जा जमाए रखा है। भारतीय खिलाड़ियों की बात की जाए तो टॉप टेन में चार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

हाल ही में रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 121 रनों की पारी खेली थी, जिसने वीकली रैंकिंग में रोहित शर्मा को बड़ी खुशखबरी दी और उन्हें पहले नंबर पर पहुंचा दिया। हालांकि विराट कोहली को नुकसान पहुंचा है। विराट कोहली ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 74 रनों की पारी खेली थी, लेकिन इसके बाद भी विराट कोहली छठे नंबर पर पहुंच गए हैं।

781 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर रोहित शर्मा

बता दें कि रोहित शर्मा 781 रेटिंग पॉइंट के साथ पहले नंबर पर पहुंचे हैं। 38 साल 182 दिन के रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में रोहित शर्मा ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। सचिन तेंदुलकर ने 38 साल 73 दिन की उम्र में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी के रूप में आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही रोहित शर्मा अब वनडे क्रिकेट में आईसीसी रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले भारत के पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा से पहले विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और शुभमन गिल रह चुके हैं।

725 रेटिंग पॉइंट के साथ छठे नंबर विराट कोहली

इस समय शुभमन गिल 745 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि बाबर आजम अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। बाबर आजम के पास कुल 739 रेटिंग पॉइंट हैं। विराट कोहली 725 रेटिंग पॉइंट के साथ छठे नंबर पर हैं। सबसे अच्छा प्रदर्शन इब्राहिम जर्दान की ओर से देखने को मिला है। अब इब्राहिम जर्दान वनडे बैटिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं। इब्राहिम जर्दान ने अपनी जगह बनाए रखी है। हालांकि विराट कोहली को एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है। पहले विराट कोहली पांचवें नंबर पर थे, अब छठे पर आ गए हैं।

अफगानिस्तान ने किया सबसे शानदार प्रदर्शन

वहीं वनडे रैंकिंग्स में गेंदबाजी पर नजर डाली जाए तो इस समय राशिद खान पहले नंबर पर हैं। राशिद खान ने अपने स्थान को बनाए रखा है, जबकि ऑलराउंडर की श्रेणी में अफगानिस्तान के अजमतउल्लाह उमरजई ने भी अपनी जगह बनाए रखी है। आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में सबसे अच्छा प्रदर्शन अफगानिस्तान की ओर से किया गया है। अफगानिस्तान के पहली बार दो खिलाड़ी टॉप रैंकिंग में नजर आ रहे हैं। हालांकि ओडीआई बैटिंग में इब्राहिम जर्दान फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews