Virat Kohli को कंधे पर उठाए घूमे Rohit Sharma, पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मनाया जश्न

Virat Kohli को कंधे पर उठाए घूमे Rohit Sharma, पाकिस्तान को हराने के बाद टीम इंडिया ने जमकर मनाया जश्न

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त देते हुए शानदार शुरुआत की है। मेलबर्न के मैदान में खेला जा रहा हारा हुआ मैच विराट कोहली (Virat Kohli) ने इंडिया के नाम कर दिया। कोहली एक बार फिर यह साबित करने में कामयाब रहे इस अनसुने किंग कहकर क्यों बुलाते हैं। भारत की इस जीत का जश्न मैदान पर ही देखने को मिला जहां कैप्टन रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने विराट को अपने कंधों पर उठा लिया और उन्हें लेकर घूमने लगे।

इस वक्त रोहित शर्मा टीम के कैप्टन है और यह खबरें सामने आ रही थी कि उनके और विराट के बीच कुछ लड़ाई झगड़ा चल रहा है। लेकिन मेलबर्न के मैदान से जो वीडियो सामने आई है उसने यह साफ कर दिया है कि मनमुटाव चाहे कितना भी क्यों ना हो लेकिन जहां टीम की बात आती है वहां आपसी झगड़ा कोई तवज्जो नहीं रखता।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को मिली जीत की खुशी में कोहली मैदान पर घूंसे मारते दिखाई दिए। जीत के बाद रोहित शर्मा विराट कोहली के पास पहुंचे और उन्हें गले लगाकर अपने कंधे पर उठा लिया।कोहली को अपने कंधे पर उठाए रोहित शर्मा मैदान में घूमते दिखाई दिए। इस दौरान अन्य खिलाड़ियों ने भी उन्हें जीत के लिए बधाई दी।

Must Read- Indore: अपनी किराना दुकान पर बैठे कैलाश विजयवर्गीय, 2024 के चुनाव को लेकर कही बड़ी बात

इस मैच में भारत को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला था। शुरुआती तीन बल्लेबाज 26 रन बनाकर पवेलियन वापस लौट गए। विराट कोहली क्रीज पर थे और उन्होंने इंडिया को जीत दिलाकर ही दम लिया। इतना प्रेशर होने के बावजूद भी 53 गेंदों पर 82 रन बनाकर उन्होंने पूरा मैच पलट दिया। विराट ने कुल छह छक्के और 4 छक्के लगाए और मैच भारत की झोली में आ गया।

टी-20 विश्व कप के पहले मैच में पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इस मैच में अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने तीन-तीन विकेट चटकाए। मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार ने एक-एक विकेट लिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews