हां मैं ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहता हूं…..रोहित शर्मा ने खुद कर दिया साफ़, पढ़ें खबर

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा खेलना चाहते हैं या नहीं, अब रोहित ने खुद साफ कर दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रोहित शर्मा ने कहा कि वनडे वर्ल्ड कप जीतना उनका सपना है। चलिए जानते हैं, रोहित शर्मा ने और क्या कहा।
हां मैं ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहता हूं.....रोहित शर्मा ने खुद कर दिया साफ़, पढ़ें खबर

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित शर्मा खेलेंगे या नहीं, इस पर इस समय सबसे बड़ी बहस छिड़ी हुई है। दरअसल, भारतीय टीम के नए कप्तान के तौर पर अब शुभमन गिल को चुन लिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने वाली वनडे सीरीज में शुभमन गिल कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि इस दौरान टीम में रोहित शर्मा शामिल रहेंगे, लेकिन वह कप्तानी नहीं करेंगे। दावा किया जा रहा है कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है क्योंकि रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप खेलने की संभावना कम है। लेकिन इसी बीच अब रोहित शर्मा ने खुद साफ कर दिया है कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं या नहीं।

न सिर्फ रोहित शर्मा, बल्कि विराट कोहली को लेकर भी इसी तरह के सवाल खड़े हुए हैं। दोनों ही खिलाड़ी टेस्ट और टी20 से पहले ही संन्यास का ऐलान कर चुके हैं। हालांकि चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर की ओर से भी यह कहा गया था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं, यह अभी कंफर्म नहीं है। लेकिन इसे लेकर रोहित की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया था। हालांकि अब रोहित शर्मा ने इस पर बड़ा बयान दिया है।

जानिए क्या बोले रोहित शर्मा?

दरअसल, Make a Wish Child संस्था के साथ जुड़कर रोहित शर्मा ने बच्चों से मुलाकात की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रोहित शर्मा बच्चों से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बच्चे रोहित शर्मा से अलग-अलग प्रकार के सवाल पूछते हैं। इसी दौरान एक बच्चे ने रोहित शर्मा से 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने के बारे में भी पूछा, जिस पर रोहित शर्मा ने कहा कि वह ODI वर्ल्ड कप 2027 में खेलना चाहते हैं और यह साफ कर दिया कि उनका लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप जीतना है।

हां, मैं वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं: रोहित शर्मा

बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था, जिसमें भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था और रोहित शर्मा का वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का सपना भी टूट गया था। लेकिन रोहित शर्मा ने यह साफ कर दिया है कि उनका सपना वर्ल्ड कप जीतना है। दरअसल, एक बच्चे ने सवाल पूछा कि क्या आप 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे? इस पर रोहित शर्मा ने कहा “हां, मैं वर्ल्ड कप में खेलना चाहता हूं, वनडे वर्ल्ड कप जीतना मेरा सपना है।”

रोहित शर्मा का ODI करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने वर्ल्ड कप में भी अपने प्रदर्शन को बनाए रखा है। बता दें कि अब तक रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप में कुल 28 मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने 60.57 की औसत से रन बनाए हैं। रोहित शर्मा के बल्ले से कुल 1575 रन निकले हैं। इस दौरान उन्होंने 7 शतक और 6 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित शर्मा ने 2015, 2019 और 2023 के वनडे वर्ल्ड कप खेले हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews