अब तक कितने ICC टूर्नामेंट खेल चुके हैं रोहित शर्मा? जानिए क्यों है रोहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक!

क्रिकेट की जब भी बातें होती हैं, तो रोहित शर्मा का नाम जरूर आता है। दरअसल, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले रोहित शर्मा कप्तानी के मामले में भी कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। ऐसे में जब भी क्रिकेट की चर्चा होती है, तो रोहित शर्मा का नाम उसमें जरूर शामिल होता है।
अब तक कितने ICC टूर्नामेंट खेल चुके हैं रोहित शर्मा? जानिए क्यों है रोहित दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक!

इस समय भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहा है, और यह टूर्नामेंट आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में से एक है। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत एक और आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगा। रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर में कई शानदार उपलब्धियां हासिल की हैं। हाल ही में, 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जिताकर उन्होंने भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया। अपने करियर में रोहित शर्मा ने कई आईसीसी टूर्नामेंट खेले हैं, जिसके चलते वे दुनिया के बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

रोहित शर्मा भारत को कई वर्ल्ड कप में रिप्रेजेंट कर चुके हैं। 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में, एक बेहतरीन कप्तान के रूप में, उन्होंने भारत को खिताब दिलाया था। इसके अलावा, वे 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में एक बार फिर कप्तान के रूप में उतरकर वे नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं।

कितने ICC टूर्नामेंट खेल चुके हैं रोहित शर्मा?

बता दें कि रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत 2007 में की थी। हालांकि, इससे पहले वे डोमेस्टिक और घरेलू क्रिकेट खेल चुके थे। 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने अपना पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला खेला था। फिलहाल, रोहित शर्मा 37 साल के हैं और यह उनका 17वां आईसीसी टूर्नामेंट है, जो किसी भी खिलाड़ी के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। 2024 के वर्ल्ड कप तक रोहित शर्मा 16 आईसीसी टूर्नामेंट खेल चुके थे, और अब चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में वे अपना 17वां आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं।

क्यों है सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक?

रोहित शर्मा ने अपने क्रिकेट करियर में टी20 वर्ल्ड कप में भारत को रिप्रेजेंट किया है, वहीं वे तीन वनडे वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। इसके अलावा, वे तीन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं और दो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोहित शर्मा कितने बड़े खिलाड़ी हैं। अब तक, रोहित शर्मा ने कुल 67 टेस्ट मैच, 269 वनडे मैच और 159 टी20 मैच खेले हैं। वनडे में वे 49.02 की औसत से कुल 11,029 रन बना चुके हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews