रोहित शर्मा ने मैच से पहले किया खुलासा कौन करेगा ओपनिंग, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान!

एडिलेड डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए बड़ी जानकारी शेयर की है। दरअसल उन्होंने इस बात से पर्दा उठा दिया है कि दूसरे टेस्ट मैच में भारत की कौन सी जोड़ी ओपनिंग करती हुई नजर आएगी। चलिए जानते हैं इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने क्या कहा।
रोहित शर्मा ने मैच से पहले किया खुलासा कौन करेगा ओपनिंग, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को लेकर दिया बड़ा बयान!

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से एडिलेड के मैदान पर डे-नाइट टेस्ट मैच खेला जाएगा। वहीं इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात से पर्दा उठा दिया है कि भारत की ओर से ओपनिंग बल्लेबाजी कौन करेगा। दरअसल पहले मैच में केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने ओपनिंग बल्लेबाजी की थी। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच में अब रोहित शर्मा और शुभमन गिल की वापसी होने वाली है। ऐसे में सवाल उठ रहा था कि क्या रोहित शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

वहीं एडिलेड डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले रोहित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी जानकारी शेयर की है। दरअसल उन्होंने साफ कर दिया है कि पहले मैच की तरह ही इस मैच में भी केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल भारत के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को लेकर बोले रोहित शर्मा

बता दें कि पहला टेस्ट मैच रोहित शर्मा ने नहीं खेला था और शुभमन गिल भी प्रैक्टिस के दौरान चोंटिल हो जाने के चलते बाहर हो गए थे। वहीं अब दूसरे टेस्ट मैच में दोनों खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई देंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा कि केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को मैच जिताने वाली पार्टनरशिप की है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी एक बार फिर ओपनिंग करेंगे। रोहित शर्मा ने कहा कि वह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। यह फैसला टीम के हित में लिया गया है।

इन खिलाडियों की रोहित शर्मा ने की तारीफ

हालांकि अब शुभमन गिल को लेकर दुविधा देखी जा सकती है। इस बात से पर्दा नहीं उठ सका है कि शुभमन गिल इस मैच में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं। हालांकि यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल ओपनिंग बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। ऐसे में शुभमन गिल को मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने का मौका दिया जा सकता है। यदि ऐसा होता है तो भारतीय टीम मिडल ऑर्डर में भी मजबूत दिखाई देगी। रोहित शर्मा ने युवा खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि यह यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और शुभमन गिल नई पीढ़ी के खिलाड़ी हैं और मैच जीतने की सोच रखते हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews