रोहित शर्मा ने लिया Virat Kohli का शानदार इंटरव्यू, BCCI ने शेयर किया वीडियो

रोहित शर्मा ने लिया Virat Kohli का शानदार इंटरव्यू, BCCI ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल के लिए भले ही क्वालीफाई ना किया हो लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया आखिरी मैच काफी यादगार साबित हुआ है। लंबे समय के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपना शतक इसी मैच में लगाया है। उनके 71वें शतक का दर्शकों को लगभग 3 साल से इंतजार था।

इस स्पेशल शतक को लगाने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने पूर्व कप्तान विराट कोहली का एक इंटरव्यू लिया है, जिसे बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली यह कहते दिखाई दे रहे हैं कि यह हमारे लिए बहुत खास दिन था। पिछले मैच के बाद हमने आपस में बात करी थी कि इस मैच के दिन हमारा एटीट्यूड कैसा रहेगा। वर्ल्ड कप हमारा गोल है और हम उन चीजों से सीखेंगे जो हमें करनी है।

विराट कोहली ने यह कहा कि मैं लंबे ब्रेक के बाद वापस आया हूं। मैनेजमेंट ने कहा था कि मुझे खेलने दिया जाए। टीम के कप्तान और पूरी टीम ने मुझे जो स्पेस दिया वह मेरे लिए बहुत जरूरी था। वापस आने के बाद मैं बहुत एनर्जेटिक था और अच्छे से खेलना चाहता था। हमारा वर्ल्ड कप होने वाला है पर इस बारे में मैंने केएल राहुल से बात की थी कि हमें किस स्ट्राइक रेट से आगे बढ़ना है।

Must Read- Mandi Bhav: इंदौर में अनाज का सटीक दाम, देखें 9 सितंबर 2022 का मंडी भाव

इंटरव्यू के दौरान विराट कोहली और रोहित शर्मा एक दूसरे के साथ मजाक करते भी दिखाई दिए। इंटरव्यू की शुरुआत में रोहित शर्मा हिंदी में बात कर रहे थे उन्हें देखकर विराट ने कहा कि यह मेरे सामने कितनी शुद्ध हिंदी में बोल रहा है। रोहित शर्मा मुंबई से हैं इसलिए वह हिंदी बोलने में कई बार अटक जाते हैं, इसी के चलते विराट ने यह बात कही।

रोहित से बात करते हुए विराट कोहली ने बताया कि हालात हिसाब से मुझे जिम्मेदारी भी लेनी होगी और अगर जरूरत पड़ेगी तो तेजी से रहने भी बनाना पड़ेंगे। मुझे पता है कि अगर मैं 10-15 बॉल ठीक से खेल गया तो उसके बाद रन तेजी से बना लूंगा। इस दौरान उन्होंने केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि T20 में जब वह तेज रफ्तार से रन बनाते हैं, तो चीजें आसान लगने लगती है।

बता दें कि एशिया कप में टीम इंडिया का सफर पिछले मैच में खत्म हो चुका है। पाकिस्तान और फिर श्रीलंका से हारने के बाद टीम इंडिया फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। अपने आखिरी मैच में इंडिया ने अफगानिस्तान को मात दे दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews