एशिया कप के टूर्नामेंट में बाहर होंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली! इस खिलाड़ी के हाथों में होगी कप्तानी

भारत की नजर चैंपियंस ट्रॉफी में मिली भव्य जीत के बाद एक और बड़े टूर्नामेंट पर रहने वाली है। दरअसल, इसी साल सितंबर के महीने में भारतीय टीम एशिया कप जैसा बड़ा टूर्नामेंट खेलेगी। इस एशिया कप में भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे।
एशिया कप के टूर्नामेंट में बाहर होंगे रोहित शर्मा, विराट कोहली! इस खिलाड़ी के हाथों में होगी कप्तानी

भारतीय टीम हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला जीत चुकी है, जो कि न्यूजीलैंड के साथ खेला गया था। वहीं अब इस बड़े टूर्नामेंट के बाद भारत एक और बड़ा टूर्नामेंट खेलेगा। साल के अंत में, सितंबर महीने में भारतीय टीम को एशिया कप खेलना है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने होंगी। हालांकि, इस बड़े टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

दरअसल, इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में होगी। विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। बता दें कि एशिया कप 2025 का यह संस्करण टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐसे में विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

ये खिलाड़ी आ सकते हैं नजर

इस टूर्नामेंट में भारत की युवा टीम ही पाकिस्तान की टीम का सामना करेगी। बता दें कि एशिया कप बड़े टूर्नामेंटों में से एक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टीम में ईशान किशन की वापसी हो सकती है। कई युवा भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर इसमें खेलते हुए नजर आ सकते हैं। इस टीम में संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। वहीं, गेंदबाजी में हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और वाशिंगटन सुंदर जैसे खिलाड़ी नजर आ सकते हैं।

Asia Cup के लिए संभावित टीम इस प्रकार हो सकती है:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उपकप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन (विकेटकीपर)

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews