रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मेगा ऑक्शन में इस प्लेयर पर 30 करोड़ करेगी खर्च? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम एक भारतीय खिलाडी पर बड़ी रकम खर्च करने का विचार कर रही है। जानिए कौन हो सकता है वह भारतीय खिलाडी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मेगा ऑक्शन में इस प्लेयर पर 30 करोड़ करेगी खर्च? नाम जानकर चौंक जाएंगे आप!

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। दरअसल 24 और 25 नवंबर को मेगा ऑक्शन आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में सभी टीमों की नजर बड़े प्लेयर्स को अपनी टीम में जोड़ने पर रहेगी। वहीं इस बार कई टीमों ने रिटेन लिस्ट में बड़े उलटफेर किए हैं। दरअसल इस बार के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे बड़े प्लेयर्स शामिल होने वाले हैं। इन प्लेयर्स को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बार मेगा ऑक्शन में आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाडी का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

इस बार के मेगा ऑक्शन में सभी की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम पर रहने वाली है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि RCB की टीम इस ऑक्शन में एक भारतीय प्लेयर पर बड़ी रकम खर्च करने वाली है। इसके लिए टीम ने एक बड़ा बजट बनाया है।

इस प्लेयर पर 30 करोड़ रूपए खर्च कर सकती है टीम

दरअसल RCB की टीम अभी तक आईपीएल का ख़िताब अपने नाम नहीं कर पाई है। टीम ने 3 बार फाइनल खेला है लेकिन हर फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इस बार एक मजबूत टीम बनाने की फ़िराक में फ्रेंचाइजी मेगा ऑक्शन में जानें वाली है। रिपोर्ट की मानें तो RCB की टीम ऋषभ पंत और केएल राहुल पर नजरें टिकाए हुए है। RCB की टीम इन दोनों खिलाडियों में से एक को टीम में शामिल कर सकती है। इसके लिए टीम द्वारा एक बड़ा बजट तैयार किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम लगभग 30 करोड़ का बजट बनाने की प्लानिंग कर रही है। हालांकि यह देखना होगा कि टीम केएल राहुल या ऋषभ पंत में से किसे प्राथमिकता देती है।

आरसीबी की टीम के पर्स में 83 करोड़ रुपये बाकी

बता दें कि 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए ही केएल राहुल ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। राहुल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुल चार सीजन खेले हैं। इनमें उन्होंने 417 रन बनाए। वहीं जानकारी दे दें कि फ़िलहाल आरसीबी की टीम के पर्स में 83 करोड़ रुपये बाकी हैं। टीम को अन्य खिलाडियों पर भी खर्च करना होगा। टीम में एक अनुभवी तेज गेंदबाज की कमी हमेशा से देखने को मिली है। ऐसे में टीम इस बार चाहेगी की एक अनुभवी तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया जाए। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो टीम केएल राहुल पर नीलामी में 30 करोड़ रुपये तक की बोली लगा सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews