RCB VS SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम का बड़ा कारनामा, IPL में 250 मैच खेलने वाली बनी दूसरी टीम

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू टीम अपना 250वां IPL मैच खेल रही है। वहीं इससे पहले 250 या उससे ज्यादा मैच केवल एक टीम ने ही खेला है।
rcb

RCB IPL Matches: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL2024) के 17वें सीजन का 41वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जा रहा है। जहां RCB टीम ने मैच के आगाज होते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं यह कारनामा करने वाली RCB दूसरी टीम बनी है। आइए जानते हैं विस्तार से…

RCB टीम का कारनामा

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रॉयल चैलंजर्स बेंगलुरू टीम अपना 250वां IPL मैच खेल रही है। वहीं इससे पहले 250 या उससे ज्यादा मैच केवल एक टीम ने ही खेला है, जिसमें मुंबई इंडियंस की टीम का नाम शामिल है। MI ने अभी तक IPL में कुल 255 मुकाबले खेले हैं। RCB की टीम ने IPL के इतिहास में अभी तक 3 बार फाइनल में जगह बना पाई है, लेकिन टीम IPL का एक बार भी खिताब अपने नाम नहीं कर सकी है।

IPL में सर्वाधिक मैच खेलने वाली टीम

  • मुंबई इंडियंस- 255
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 250
  • दिल्ली कैपिटल्स- 247
  • कोलकाता नाइट राइडर्स- 244
  • पंजाब किंग्स- 240

RCB ने टॉस जीतकर चुनी पहले बल्लेबाजी

SRH के खिलाफ RCB के कप्तान फाफ डू प्लेसी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं खबर लिखने तक टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 61 रन बनाई है।

IPL 2024 में टीम का प्रदर्शन

IPL 2024 में टीम का प्रदर्शन बहुत खराब रहा है। टीम ने अभी तक कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है। जबकि 7 मैचों में शिकस्त झेलनी पड़ी है, जिसके कारण टीम IPL 2024 के प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। वहीं अगर आज के मुकाबले में टीम अगर हार जाती है तो वह प्लेऑफ की रेस से बिल्कुल बाहर हो जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews