Royal Challengers Bangalore: IPL 2024 से पहले RCB ने बदला टीम का नाम, अब नए नाम से जानी जाएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पढ़े खबर

Royal Challengers Bangalore: IPL 2024 से पहले RCB ने बदला टीम का नाम, अब नए नाम से जानी जाएगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पढ़े खबर

Royal Challengers Bangalore: आईपीएल के आगामी सीजन से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) ने एक बड़ा निर्णय लेते हुए अब अपना नाम बदल लिया है। दरअसल अब रॉयल चैलेंजर बेंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम अपने नए नाम से जानी जाएगी। दरअसल आपको बता दें की रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम अब रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के नाम से जानी जाएगी। दरअसल यह निर्णय टीम ने महिला प्रीमियर लीग (WPL 2024) का खिताब जीतने के दो दिन बाद लिया है।

PRESENTING TO YOU, ROYAL CHALLENGERS BENGALURU, ನಿಮ್ಮ ತಂಡ, ನಿಮ್ಮ RCB!#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #RCBUnbox pic.twitter.com/harurFXclC

— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) March 19, 2024

इसकी जानकारी मंगलवार को टीम प्रबंधन ने दी है। दरअसल जानकारी देते हुए RCB की टीम प्रबंधन ने अपनी टीम का नया लोगो भी जारी किया है। जानकारी दे दें की इसकी जानकारी टीम प्रबंधन ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर दी है। आपको बता दें की विमेंस आईपीएल 2024 के इस सीजन में स्मृति मंधाना की टीम ने WPL खिताब अपने नाम किया है।

अपने लोगो में भी किया बदलाव:

दरअसल इसके साथ ही RCB के टीम मैनेजमेंट ने जानकारी देते हुए अपनी टीम का नया लोगो भी जारी किया है। टीम का नाम बदलने के साथ-साथ टीम ने अपना लोगो भी बदला है। दरअसल अब टीम के नए लोगो में भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जगह पर बेंगलुरु नाम दिखाई देगा। जानकारी दे दें की लाल रंग में सुनहरे रंग से दहाड़ते हुए मुकुट वाले शेर का यह लोगो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। दरअसल टीम प्रबंधन ने ऑफिशियल पोस्ट करते हुए लोगो के साथ टीम का नाम बदलने की भी जानकारी कैप्शन में दी है।

जानकारी के अनुसार इसमें टीम प्रबधन ने लिखा है की “शहर जिसे हम प्यार करते हैं, विरासत जिसे हम अपनाते हैं और अब वक्त हमारे नए अध्याय का है। पेश है आपके सामने, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आपकी टीम, आपकी आरसीबी।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews