रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को फाइनल से पहले लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ खिलाड़ी होगा मैच से बाहर! कप्तान ने दी जानकारी

IPL 2025 के फाइनल से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टेंशन बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड की फिटनेस को लेकर सस्पेंस जारी है। कप्तान रजत पाटीदार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनकी उपलब्धता पर अपडेट दिया है। अगर डेविड बाहर होते हैं, तो ये RCB के लिए बहुत बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।
Royal Challengers Bangalore

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB को अपने पहले खिताब का इंतजार 18 साल से है, और इस बार टीम सिर्फ एक जीत दूर है। लेकिन इससे पहले टीम के लिए चिंता की बात ये है कि उनका पावर हिटर टिम डेविड चोट की वजह से फाइनल में खेल पाएंगे या नहीं, ये तय नहीं है। ऐसे में फैंस और टीम मैनेजमेंट दोनों उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल टिम डेविड आईपीएल 2025 में आरसीबी के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। लेकिन पिछले दो मुकाबलों में हैमस्ट्रिंग चोट के कारण वह टीम से बाहर रहे। क्वालिफायर में उनकी गैरमौजूदगी के बावजूद RCB ने जीत हासिल की, मगर फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में उनका अनुभव और हिटिंग पावर टीम को और मजबूती दे सकता है। मैच से एक दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, “अभी टिम की उपलब्धता पर कोई फाइनल अपडेट नहीं है। मेडिकल टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है और आज शाम तक हम तय करेंगे कि वो खेलेंगे या नहीं।” ये बयान सुनकर फैंस की चिंता और बढ़ गई है क्योंकि डेविड जैसे मैच-फिनिशर की जरूरत टीम को फाइनल में खास तौर पर होगी।

IPL 2025 में टिम डेविड का शानदार प्रदर्शन

इस समय RCB दो योजनाओं पर काम कर रही है एक डेविड के साथ और एक उनके बिना। अगर वो बाहर होते हैं तो उनका विकल्प खोजना आसान नहीं होगा, क्योंकि डेविड ने ना सिर्फ रन बनाए, बल्कि मैच का रुख भी कई बार पलटा है। ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने इस सीजन में अपने बल्ले से जबरदस्त धमाल मचाया है। टिम डेविड ने 12 मुकाबलों में 187 रन बनाए हैं, वो भी सिर्फ 185.14 के स्ट्राइक रेट के साथ। उनका एक अर्धशतक इस बात का गवाह है कि वो टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकालने की काबिलियत रखते हैं। मिडिल और लोअर ऑर्डर में उनकी आक्रामकता ने RCB को कई बार मैच में वापस लाया है। बता दें कि ये उनका RCB के साथ पहला ही सीजन है, लेकिन उन्होंने खुद को टीम का भरोसेमंद बल्लेबाज साबित किया है। आरसीबी ने उन्हें मेगा ऑक्शन में 3 करोड़ रुपये देकर खरीदा था, और उन्होंने अपनी कीमत पूरी तरह से वसूल की है।

RCB और पंजाब किंग्स दोनों के पास कोई टाइटल नहीं

दरअसल IPL 2025 का फाइनल सिर्फ दो टीमों के बीच मुकाबला नहीं है, ये उन फैंस के लिए भी खास है जो सालों से इस खिताब का इंतजार कर रहे हैं। RCB और पंजाब किंग्स दोनों ने अब तक एक भी खिताब नहीं जीता है, और दोनों ही टीमों ने इस सीजन दमदार खेल दिखाया है। विराट कोहली की टीम नहीं होने के बावजूद RCB ने टीम वर्क के दम पर फाइनल तक का सफर तय किया है। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स भी इस बार नए तेवर में नजर आई है। दोनों टीमें संतुलित हैं, लेकिन टिम डेविड जैसे मैच विनर की गैरमौजूदगी RCB की रणनीति पर असर डाल सकती है। अगर वो खेलते हैं, तो RCB के जीतने के चांस काफी बढ़ जाएंगे, और अगर नहीं, तो टीम को बैटिंग लाइनअप में बड़ा फेरबदल करना पड़ सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews