आज तक कोई नहीं तोड़ सका सचिन तेंदुलकर के ये रिकॉर्ड्स, नेटवर्थ के मामले में भी हैं सबसे आगे

सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड्स बनाए। वह दुनिया के सबसे सफलतम क्रिकेटर्स में से एक हैं। आज उनके जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनके रिकॉर्ड्स और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।
Sachin Tendulkar

क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें यह टैग ऐसे ही नहीं मिला बल्कि अपने बल्ले से उन्होंने ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं। जिसे तोड़ना आज तक किसी के लिए भी मुमकिन नहीं हुआ। भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है।

सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में 200 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं और तकरीबन 100 शतक लगाए हैं। उन्होंने केवल बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजी में भी कमाल दिखाया है। अपने रिकॉर्ड्स के साथ कमाई के मामले में भी वह टॉपर हैं। चलिए आज हम आपको उनके रिकॉर्ड्स और नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

सचिन तेंदुलकर के कमाल के रिकॉर्ड्स

24 अप्रैल 1973 को मुंबई में जन्मे सचिन ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया था। इंटरनेशनल क्रिकेट में उनके सबसे बड़े रिकॉर्ड की बात करें तो वह 100 शतक का है। जिसमें वनडे में 49 और टेस्ट में 51 शतक है। 200 टेस्ट मैच में उन्होंने 15921 रन बनाए हैं। 463 वनडे में उनके 18426 रन हैं। वो अब तक सबसे ज्यादा 200 टेस्ट मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनके पास वनडे में सबसे अधिक 463 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी है।

कितनी है नेटवर्थ

सचिन ने क्रिकेट को 13 साल पहले अलविदा कह दिया है लेकिन उनकी कमाई आज भी चल रही है। दुनिया भर में 100 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज सचिन को हर महीने BCCI की ओर से हर महीने 70000 रुपए पेंशन मिलती है। इसके अलावा उनकी असली कमाई विज्ञापन और बिजनेस है। उन्होंने कई बड़ी कंपनियों में निवेश किया है, जहां से उन्हें मोटा रिटर्न प्राप्त होता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 1472 करोड़ रुपए है। ब्रांड एंडोर्समेंट से वो साल का 20 से 22 करोड़ कमाते हैं। पहले वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेला करते थे लेकिन अब वह टीम के मेंटर हैं। स्टार्टअप कंपनी में इन्वेस्ट करने के अलावा मुंबई बेंगलुरु में तेंदुलकर्स नाम के उनके रेस्टोरेंट भी चलते हैं। वो बैंक ऑफ बड़ौदा, हैवल्स, अपोलो टायर और कई ब्रांड्स का विज्ञापन करते हैं।

आलीशान बंगला और लग्जरी गाड़ियां

सचिन के पास आलीशान बंगला और प्रॉपर्टी भी है। मुंबई की बांद्रा इलाके में तीन मंजिला बंगला है, जिसमें वह रहते हैं। इसके अलावा मुंबई में उनका 8 करोड़ का फ्लैट भी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जाता है कि केरल में उनकी 78 करोड़ की प्रॉपर्टी है।

आलीशान प्रॉपर्टीज के अलावा सचिन महंगी गाड़ियों के शौकीन हैं। उनके पास 2 करोड़ की Ferrari 360 Modena, Nissan GT R और BMW 750 जैसी लग्जरी गाड़ियां भी हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews