सचिन तेंदूलकर ने लियोनेल मेसी को दिया ये शानदार तोहफा, मास्टर ब्लास्टर को भी मिला रिटर्न गिफ्ट, खेल इतिहास में दर्ज हुआ यादगार पल

रविवार को लियोनल मेसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे जहां उनकी एक झलक देखने के लिए स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। मैसी ने सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात की।
Lionel Messi Mumbai News

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिन के भारत दौरे पर आए हैं। रविवार को मेसी मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे जहां उनकी एक झलक देखने के लिए पूरा स्टेडियम भीड़ से खचाखच भरा हुआ था। मैसी ने सचिन तेंदुलकर, सुनील छेत्री, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और कई मशहूर हस्तियों से मुलाकात की।

इस दौरान खेल इतिहास का एक यादगार और भावनात्मक पल देखने को मिला, जब सचिन तेंदुलकर ने लियोनेल मेसी को अपनी आइकॉनिक नंबर 10 वाली जर्सी भेंट की। जवाब में मेसी ने भी रिटर्न गिफ्ट देते हुए सचिन को एक फुटबॉल तोहफे में दी। खास बात ये है कि सचिन ने भी अपने करियर में 10 नंबर की जर्सी पहनते थे। वहीं लियोनल मेसी भी 10 नंबर की जर्सी पहनते हैं।

यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए- सचिन तेंदुलकर

इस शानदार मौके पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने स्टेडियम में मौजूद फैंस को संबोतिध किया। उन्होंने कहा कि मैंने यहां कुछ अविश्वसनीय पल बिताए हैं। जैसा कि हम कहते हैं मुंबई सपनों का शहर है, कई सपनों ने इसी जगह पर अपनी मंजिल पाई है। आपके सपोर्ट के बिना हम 2011 में इस ग्राउंड पर वो सुनहरे पल कभी नहीं देख पाते। और आज उन तीनों का यहां होना मुंबई, मुंबईवासियों और भारत के लिए एक सुनहरा पल है।

उन्होंने आगे कहा कि जिस तरह से उन तीनों का स्वागत किया गया, वह शानदार था। अगर मुझे उनके खेल के बारे में बात करनी है तो यह सही प्लेटफॉर्म नहीं है। लेकिन उनके बारे में क्या बात करें, उन्होंने सब कुछ हासिल कर लिया है। हम उनके समर्पण, दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता की तारीफ करते हैं और सबसे बढ़कर उन्हें उनकी विनम्रता और जिस तरह के इंसान वह हैं। उसके लिए बहुत प्यार किया जाता है।

मेसी के नाम से गूंजा वानखेड़े स्टेडियम

बता दें कि मेसी के वानखेड़े स्टेडियम में एंट्री लेते ही पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज गया। यह देखकर मेसी की हंसी नहीं रुकी। वह काफी खुश नजर आए और उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल भी खेला। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले सुनील छेत्री से मिले और कुछ देर तक बात की। मेसी ने पूर्व कप्तान को एक जर्सी भी भेंट में दी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने की ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की घोषणा

इस बीच, मेसी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की। इस दौरान मेसी ने फडणवीस को भी अपनी नंबर 10 वाली जर्सी गिफ्ट में दी। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री ने ‘प्रोजेक्ट महादेवा’ की भी घोषणा की, जिसका उद्देश्य राज्य भर में युवा फुटबॉल खिलाड़ियों की पहचान करना और उन्हें विकसित करना है। इस योजना के तहत राज्य के अलग-अलग इलाकों से 30 लड़कों और 30 लड़कियों को चुना गया है। इन्हें पांच साल की फुल स्कॉलरशिप मिलेगी। इसके अलावा कोचिंग, पढ़ाई, पोषण, उपकरण और मेंटल स्ट्रैंथ ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे लियोनेल मेसी

बता दें कि लियोनेल मेसी 15 दिसंबर यानी सोमवार को भारत की राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे। जहां उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी होगी। इसके अलावा मेसी अरुण जेटली स्टेडियम में फैंस से भी मुलाकात करेंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews