दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! ये बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम को अब एक और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन कंधे की चोट से जूझ रहे हैं और एजबेस्टन टेस्ट में उनका खेलना तय नहीं है। अब टीम मैनजमेंट को उनका विकल्प तलाशना होगा, जिसमें सबसे मजबूत दावेदार अभिमन्यु ईश्वरन ही माने जा रहे हैं।
दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका! ये बड़ा खिलाड़ी हुआ चोटिल

भारत को लीड्स टेस्ट में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और अब टेस्ट सीरीज में 0-1 से पीछे है। ऐसे में 2 जुलाई से शुरू होने वाले एजबेस्टन टेस्ट के लिए टीम को हर हाल में मजबूत संयोजन के साथ उतरना होगा। लेकिन मैच से पहले ही एक बुरी खबर आई है दरअसल टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को कंधे में चोट लगी है। वह लीड्स टेस्ट के अंतिम दिन चोटिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी चोट गंभीर नहीं है, लेकिन उनकी उपलब्धता को लेकर संदेह बना हुआ है।

दरअसल 23 साल के साई सुदर्शन ने लीड्स में अपना पहला टेस्ट खेला, लेकिन उनका डेब्यू कुछ खास नहीं रहा। पहली पारी में वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि दूसरी पारी में 30 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं दोनों बार वह ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंदों पर फंस गए और इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उन्हें दोनों बार आउट किया।

अभिमन्यु ईश्वरन सबसे मजबूत दावेदार

वहीं अब चोट की वजह से अगर सुदर्शन एजबेस्टन टेस्ट से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह किसी और को शामिल करना होगा। उनकी फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला मेडिकल टीम और मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा। लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए टीम विकल्पों पर गौर कर रही है। अगर सुदर्शन एजबेस्टन टेस्ट नहीं खेलते हैं, तो सबसे पहला नाम अभिमन्यु ईश्वरन का सामने आ रहा है। ईश्वरन घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं और इंग्लैंड के कंडीशन्स में खेलने का अनुभव भी रखते हैं। वो इंडिया-ए के लिए इंग्लैंड दौरे पर नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर चुके हैं।

जुरेल, करुण और सुंदर भी दौड़ में शामिल

दरअसल ईश्वरन एक तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी हैं और स्विंगिंग कंडीशन्स में गेंद को छोड़ने की कला जानते हैं, जो इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के लिए बेहद जरूरी है। वो मूल रूप से ओपनर हैं, लेकिन टीम में उन्हें नंबर 3 पर भी फिट किया जा सकता है। ऐसे में वह टीम की स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सुदर्शन की जगह पर नजर दौड़ाएं तो टीम के पास कुछ और नाम भी हैं। ध्रुव जुरेल विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और उन्होंने इंडिया-ए के लिए हाल ही में शानदार पारियां खेली थीं। अगर टीम बैटिंग लाइन में थोड़ा फेरबदल करे तो जुरेल को नंबर 6 पर मौका मिल सकता है और करुण नायर को ऊपर की पोजिशन पर भेजा जा सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews